फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   In Kekri, they throw burning firecrackers at each other, and on Diwali, they play Holi with burning embers.

राजस्थान: केकड़ी में दीपावली पर खेली जाती है 'अंगारों की होली', जलते पटाखे फेंकते हैं लोग; पुलिस ने दी चेतावनी

Mon, 02 Nov 2026 07:59 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2026 07:59 AM IST
In Kekri, they throw burning firecrackers at each other, and on Diwali, they play Holi with burning embers.
दीपावली का त्योहार रोशनी, खुशियों और आपसी मेल-मिलाप का प्रतीक है, लेकिन राजस्थान के केकड़ी शहर में इस पर्व के दौरान एक खतरनाक नजारा देखने को मिलता है। यहां दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर कुछ लोग एक-दूसरे पर जलते हुए पटाखे फेंकते हैं। इस गतिविधि को स्थानीय स्तर पर 'अंगारों की होली' कहा जाता है। करीब 35-40 साल से जारी इस चलन के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है और व्यापारी दुकानें बंद करने को मजबूर हो जाते हैं। इस बार त्योहार से पहले ही कई मोहल्लों में पटाखे फेंकने की घटनाएं सामने आई हैं।

घंटाघर और बाजारों से शुरू होता है पटाखों का खतरनाक खेल
केकड़ी में दीपावली और उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में पटाखेबाजी का सिलसिला शुरू हो जाता है। घंटाघर और उससे जुड़े बाजारों में लोग चौराहों और नुक्कड़ों पर समूह बनाकर खड़े होते हैं। इसके बाद एक-दूसरे पर जलते हुए फव्वारेदार पटाखे फेंके जाते हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार, इस गतिविधि में गंगा-जमना और सीता-गीता नाम के पटाखों का इस्तेमाल किया जाता है। ये पटाखे पहले अनार की तरह फव्वारा छोड़ते हैं और फिर तेज धमाके के साथ फटते हैं।

दोपहर से शुरू होने वाला यह सिलसिला देर रात तक चलता है। इस दौरान कई लोग झुलस जाते हैं और आग लगने की घटनाएं भी होती हैं। बाजारों में दुकानदार अपनी सुरक्षा के लिए समय से पहले दुकानें बंद कर देते हैं। पटाखों के धुएं से गलियां और रास्ते भी प्रभावित होते हैं।

35-40 साल से चली आ रही है यह विकृत परंपरा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस गतिविधि की शुरुआत कब और कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं है। बताया जाता है कि पहले बैल पूजन और घास भैरू की सवारी के दौरान बैलों को बिदकाने के लिए पटाखे फेंके जाते थे। धीरे-धीरे इसका स्वरूप बदल गया और कुछ युवकों ने एक-दूसरे पर जलते पटाखे फेंकना शुरू कर दिया।

अब यह गतिविधि दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान शहर की शांति और सुरक्षा के लिए चुनौती बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहता है।

घास भैरू की सवारी से जुड़ी है शहर की धार्मिक परंपरा
केकड़ी में गोवर्धन पूजा के दिन घास भैरू की सवारी निकाली जाती है। शहर के मुख्य सदर बाजार स्थित गणेश प्याऊ चौराहे पर घास भैरू का शिलाखंड स्थापित है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इसमें 36 करोड़ देवी-देवताओं का निवास है।

परंपरा के मुताबिक, पहले इस शिलाखंड को बैलों की मदद से खींचकर शहर की परिक्रमा कराई जाती थी। मान्यता है कि इससे क्षेत्र में सालभर धन-धान्य की कमी नहीं रहती। अब बैलों की संख्या कम होने के कारण लकड़ी के पट्टे पर शिलाखंड को रखकर लोगों का समूह इसे खींचता है और नगर परिक्रमा कराता है।

दीपावली से दस दिन पहले ही कई मोहल्लों में फेंके पटाखे
इस बार दीपावली से पहले ही केकड़ी के भेरू गेट, रेगर मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला और कसाई मोहल्ला क्षेत्रों में युवकों के समूहों ने एक-दूसरे पर जलते पटाखे फेंके। शुक्रवार को हुई इस गतिविधि से स्थानीय लोग भयभीत हो गए। मोहल्लेवासियों ने सवाल उठाया कि जब पटाखा विक्रेताओं को अभी लाइसेंस जारी नहीं हुए हैं, तो इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और खतरनाक पटाखे युवकों तक कैसे पहुंच रहे हैं। लोगों ने इस मामले में उपखंड अधिकारी, केकड़ी थानाधिकारी और अजमेर जिला कलेक्टर को शिकायत भेजी है।

पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
केकड़ी शहर थाना परिसर में आयोजित सीएलजी और शांति समिति की बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील ने स्पष्ट किया कि दीपावली, बैल पूजन और घास भैरू की सवारी के दौरान परंपरा की आड़ में पटाखे फेंकने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस बाजारों का दौरा कर लोगों को समझाइश भी करेगी। बैठक में डीएसपी मनोज कुमार गुप्ता और थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बाराबंकी: एक साथ तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, विमलेश की तय थी शादी

02 Nov 2026

कानपुर: अंतराग्नि में बॉलीवुड गायक शान की सुरीली आवाज पर थिरके कदम

01 Nov 2026

Meerut: जीआईसी में चल रहे सात दिवसीय माटी कला मेले में दिखीं आकर्षक वस्तुएं

01 Nov 2026

Meerut: पंजाबी समाज मेरठ रजि. ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

01 Nov 2026

Meerut: एमएसएम कॉलेज में धूमधाम से हुआ जश्न-ए-दिवाली का आयोजन, डीजे की बीट पर जमकर थिरके युवा

01 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर शो योर टैलेंट प्रतियोगिता में बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

01 Nov 2026

प्रोमेथियस स्कूल में पैरा एथलीटों का सम्मान

01 Nov 2026
विज्ञापन

पुलिस की रोक के बावजूद दिल्ली रैली में पहुंचे गुरुग्राम के हजारों कार्यकर्ता

01 Nov 2026

फरीदाबाद में हरियाणा दिवस पर आयोजित हीरक जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

01 Nov 2026

हीरक जयंती समारोह में दिखी हरियाणवी संस्कृति की शान, पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता बनी आकर्षण

01 Nov 2026

बरसात के बाद बढ़ी ठंड, बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया-अस्थमा का खतरा

01 Nov 2026

फरीदाबाद जिले में डेंगू के 35 और मलेरिया के पांच मरीज मिले

01 Nov 2026

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बकरा चोरों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल

01 Nov 2026

संस्कार पब्लिक स्कूल ने जीता इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट

01 Nov 2026

एमजी रोड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू, दीपावली के बाद लगेगी हरियाली

01 Nov 2026

हरियाणा की 60 साल की विकास यात्रा और लोक संस्कृति की दिखी झलक

01 Nov 2026

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया याद, स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

01 Nov 2026

अमर उजाला पर देखें उत्तराखंड की हर बड़ी खबर

01 Nov 2026

वाराणसी: माता अन्नपूर्णा का भव्य फूलों से श्रृंगार, भरतनाट्यम की प्रस्तुति से गूंजा मंदिर परिसर

01 Nov 2026

VIDEO: सुल्तानपुर: हर्ष फायरिंग में पांच साल के मासूम की मौत, पेट में लगी गोली

01 Nov 2026

सिवनी: खाना खाने बैठीं महिला मजदूरों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, एक की हालत नाजुक; चार घायल

01 Nov 2026

कानपुर में प्लेटफार्म खाली न होने से 32 मिनट तक खड़ी रही वंदे भारत

01 Nov 2026

सरैया आरओबी: मौसम साफ होते ही निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

01 Nov 2026

बाबा खाटू श्याम महोत्सव में भजन सुनकर झूमें श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

01 Nov 2026

वाराणसी: बारिश ने रोकी मणिकर्णिका घाट की रामलीला की शोभायात्रा

01 Nov 2026

वाराणसी: मैदागिन क्षेत्र में रविवार रात हुई बारिश से सड़कें हुईं तरबतर

01 Nov 2026

Meerut: मिशन शक्ति फेज़ 6.0 के तहत सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी और पुलिस विभाग ने महिलाओं को किया जागरूक

01 Nov 2026

VIDEO: बाराबंकी: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार सफारी का कहर, तीन की मौत

01 Nov 2026

VIDEO: आजम खां को फिर से जेल भेजा, देखें- आज की बड़ी खबरें

01 Nov 2026

ऋषिकेश: बापूग्राम क्षेत्र के लोगों की मांगों को जगह नहीं मिलने से आंदोलनकारियों में बढ़ा आक्रोश

01 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed