फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : एसडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित किए जाने का सीधा प्रसारण देखा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एसडीओ डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत मिलने वाली राशि से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने और खेती के खर्चों का प्रबंधन करने में आर्थिक संबल मिलता है।
उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने में किसान कल्याणकारी योजनाओं की अहम भूमिका है। ऐसी योजनाएं खेती की जरूरतों के लिए किसानों को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने में सहायक हैं।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डॉ. रुपेश कुमार ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही कृषि क्षेत्र की मजबूती का आधार है। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के साथ कृषि विभाग की सलाह और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे कृषि कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में मौजूद प्रगतिशील किसानों ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे खेती से जुड़े विभिन्न खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहायता मिलती है। उन्होंने किसान कल्याण के लिए संचालित योजनाओं को कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें