फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: मॉक संसद में ज्ञानेश के खिलाफ प्रस्ताव पारित, राष्ट्रगान के बाद सभा समाप्त, खरगे-राहुल ने क्या कहा?

Sat, 31 Oct 2026 07:18 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

INDIA Block March Rally Today Live Updates: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस महाभियोग से जुड़े अपडेट जानने के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव खबर... 
विज्ञापन
खरगे के आवास पर विपक्ष का मॉक संसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:10 PM, 31-Oct-2026

राहुल गांधी के बयान के बाद मॉक संसद की कार्यवाही समाप्त

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम आपको बचकर नहीं जाने देंगे। मैं उन लोगों से भी बात करना चाहता हूं, जिन्होंने 'यूनियन ऑफ इंडिया' (भारत संघ) पर यह हमला किया है। ज्ञानेश कुमार तो बस एक हिस्सा हैं; ऐसे और भी कई लोग हैं। हम जानते हैं कि वे कौन हैं, और हम अच्छी तरह समझते हैं कि वे क्या हैं। यह आपके लिए एक चेतावनी है, हालात बदल रहे हैं। कृपया इस चेतावनी को सुनें और समझ लें कि यह एक नया राजनीतिक हथियार है, और अगर आप इसी रास्ते पर चलते रहे, तो यह हथियार आपको बहुत बुरी तरह चोट पहुंचाएगा। मैं यह बात प्यार और स्नेह के साथ कह रहा हूं; हम कोई बुरे या दुष्ट लोग नहीं हैं, लेकिन हम संविधान और अपने लोगों की आवाज़ की रक्षा जरूर करेंगे। मैं इस प्रस्ताव का पूरा समर्थन करता हूं कि ज्ञानेश कुमार पर न केवल महाभियोग चलाया जाना चाहिए, बल्कि उन पर देशद्रोह के लिए अदालत में मुकदमा भी चलना चाहिए, ताकि न्याय हो सके। 

राहुल के इस बयान के बाद मॉक संसद की स्पीकर बनीं मीरा कुमारी ने कहा कि ऐसी सभा उन्होंने पहली बार देखी। इनके संबोधन के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। फिर सभा को समाप्त कर दिया गया।

06:53 PM, 31-Oct-2026

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निष्पक्षता पर उठाए सवाल

खरगे और कई नेताओं के बोलने के बाद, राहुल गांधी ने भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक अवैध चुनाव है, और जो लोग लोकसभा में पहुंचे हैं। यानी भाजपा के लोग। वे अवैध तरीके से लोकसभा में पहुंचे हैं। मैं बस एक छोटी सी बात रखना चाहता हूं। 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। यानी हर सात भारतीयों में से एक का नाम हटा दिया गया। भारत के कुल मतदाताओं में से 15 प्रतिशत के नाम हटा दिए गए। पिछले लोकसभा चुनाव में, इन मतदाताओं ने कथित तौर पर वोट डाला था। विपक्ष और चुनाव जीतने वालों के बीच वोटों का अंतर तीन प्रतिशत था। यानी, चुनाव तीन प्रतिशत वोटों के अंतर से जीता गया था, और अब चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि इनमें से 15 प्रतिशत मतदाताओं को वोट नहीं डालना चाहिए था। इसका मतलब यह है कि चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक अवैध चुनाव है, और जो लोग लोकसभा में पहुंचे हैं। वो अवैध तरीके से लोकसभा में पहुंचे हैं।

05:28 PM, 31-Oct-2026

वोट चोरी कर लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है- तेजस्वी यादव

राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर वोटों की चोरी कराई जा रही है। इससे लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। तेजस्वी ने कहा कि पूरा देश इसके खिलाफ एकजुट है और लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
04:46 PM, 31-Oct-2026

जन महाभियोग में आम जनता ने भी रखी अपनी बात, नेहा बोरा क्या बोलीं

इस संसद में उनका व्यक्तव भी लिया गया, जिनका वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया। मॉक संसद की अध्यक्ष बनी मीरा कुमारी ने उन लोगों को भी बोलने का मौका दिया। सुशी अनीता जायसवाल को भी मौका मिला। उन्होंने कहा कि कोलकाता से दिल्ली रहने आई।  2012 में उनका दिल्ली में पहचान पत्र बना। इसके बाद से वो लगातार वोट डाल रही है। उन्होंने कहा कि वो सिंगल मॉम हैं। सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार प्रूफ करे कि मैं किस देश की नागरिक हूं। इनको किसने अधिकार दिया कि ये पहचान पत्र मानने से इनकार करे। इनको किसने अधिकार दिया कि ये पहचान पत्र मानने से इनकार करें। बंगाल के इफ्तिखार अहमद ने भी अपनी बात रखी। उनका आरोप है कि उनका भी वोट काट दिया गया है। 

एआईएसए अध्यक्ष नेहा बोरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर युवाओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में बदलाव किए गए और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए गए। इंडिया गठबंधन के ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम में बोरा ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया और मतदाता सूची में संशोधन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बावजूद चुनाव आयोग ने प्रक्रिया नहीं रोकी। हालांकि, ये सभी आरोप नेहा बोरा ने लगाए हैं।

04:21 PM, 31-Oct-2026

ज्ञानेश कुमार पीएम और गृह मंत्री के निर्देश पर चला रहे आयोग- खरगे

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2014 से सत्ता हासिल करने और बनाए रखने के लिए हर संभव साजिश की गई। सांसदों की खरीद-फरोख्त, राजनीतिक दलों को तोड़ने और सरकारें गिराने के बाद अब वोटों की चोरी की जा रही है। खरगे ने आरोप लगाया कि 2023 का मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) कानून चुनाव आयुक्तों को आजीवन सुरक्षा कवच देता है। उन्होंने कहा कि यह कानून दिसंबर 2023 में विपक्ष के 145 सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद पारित किया गया था। खरगे ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सीधे निर्देश पर चुनाव आयोग चला रहे हैं।

खरगे ने कहा कि सात महीने पहले संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के 193 सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन उनके नोटिस खारिज कर दिए गए और उन पर कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज का यह प्रतीकात्मक कार्यक्रम किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्था की गरिमा और निष्पक्षता बचाने के लिए आयोजित किया गया है। खरगे ने कहा कि चुनाव आयोग को संविधान की भावना के अनुसार निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए, ताकि आम लोगों का भरोसा बना रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठे लोग कंप्यूटर के जरिए कमजोर वर्गों, महिलाओं और युवाओं के वोटिंग अधिकार चुपचाप खत्म न कर सकें, यह सुनिश्चित करना जरूरी है।
 

#WATCH | Delhi: At the INDIA bloc's symbolic public impeachment program against CEC Gyanesh Kumar, Congress national president Mallikarjun Kharge says, "CEC Gyanesh Kumar is running the Commission under the direct instructions of the Prime Minister and the Home Minister. Seven months ago, 193 opposition MPs moved a motion in both Houses of Parliament to remove the CEC. However, our notices were rejected, and no cognisance was taken of them. Therefore, the motion we have brought forward today is aimed at safeguarding the dignity of a constitutional institution. We hold no personal grudge against the CEC. Our intention is for the Election Commission to function impartially, in line with the spirit of the Constitution, so that the common man’s trust in it remains intact. We must ensure that the voting rights of vulnerable sections, women, and the youth are not surreptitiously deleted from a computer by someone sitting in Delhi..." (Video Source: AICC)

— ANI (@ANI) October 31, 2026 " />

विज्ञापन
04:10 PM, 31-Oct-2026

खरगे के आवास पर जुटा इंडिया ब्लॉक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम शुरू हो गया। इसमें विपक्षी गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपनी कार्रवाई और आरोपों को लेकर एकजुट नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार कर रही हैं। 

02:50 PM, 31-Oct-2026

दिल्ली रवाना हुईं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। वह 1 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की निर्धारित रैली में शामिल होंगी। दिल्ली रवाना होने के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, 'हम रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।' 
 

02:30 PM, 31-Oct-2026

'पंजाब बदलाव और नई शुरुआत की राह पर'

पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'पंजाब की जनता आज निर्णायक बदलाव और एक परिवर्तनकारी नई शुरुआत की उम्मीद कर रही है। आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वादे कर जनता का भरोसा जीता, लेकिन सत्ता में आने के बाद कुशासन, भ्रष्टाचार, नशे के बढ़ते कारोबार, असुरक्षा और टूटती उम्मीदों ने जनता को निराश किया है। कांग्रेस पार्टी पंजाब की खोई हुई शान और गौरव को बहाल करने, प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करने और शांति, समृद्धि एवं प्रगति का नया दौर शुरू करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।' 

02:16 PM, 31-Oct-2026

'हम भीड़ जुटाने की तैयारी नहीं कर रहे हैं'

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की रैली पर कहा, 'हम भीड़ जुटाने की तैयारी नहीं कर रहे हैं बल्कि भीड़ जुट रही है क्योंकि लोग स्वयं आ रहे हैं। हमने किसी पार्टी की ओर से कोई साधन उपलब्ध नहीं कराया है।' सरदार पटेल भारत के पहले गृह मंत्री थे जिन्होंने RSS को बैन किया था। शुक्र मनाइए कि सरदार पटेल प्रधानमंत्री नहीं थे और पंडित नेहरू जी प्रधानमंत्री थे। पंडित नेहरू जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपने साथ शामिल किया था क्योंकि वे चाहते थे कि सभी को साथ लेकर चला जाए...' 

02:02 PM, 31-Oct-2026

राहुल गांधी की बैठक खत्म

पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी की इंदिरा भवन में बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस ने एक फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया और लिखा, 'पंजाब में कांग्रेस आएगी, तरक्की और खुशहाली लाएगी।'

02:01 PM, 31-Oct-2026

इंडिया गठबंधन की रैली में यूपी से सबसे ज्यादा भागीदारी का दावा 

दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा कि यह देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि अब आम लोग भी इस आंदोलन से जुड़ चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह आयोजन सफल होगा। अराधना मिश्रा ने कहा कि इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश की भागीदारी सबसे ज्यादा होगी। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार पूरी तरह खो दिया है।

01:57 PM, 31-Oct-2026

इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर 

दिल्ली पुलिस कमिश्नर (CP) अनुराग कुमार, डीसीपी सेंट्रल के साथ इंडिया ब्लॉक की कल होने वाली रैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है।
 

01:33 PM, 31-Oct-2026

'इंडिया गठबंधन की रैली का उद्देश्य और संविधान की रक्षा' 

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली से पहले समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गठबंधन अपने फैसले केवल दिल्ली की जनता ही नहीं, बल्कि देश के सभी 140 करोड़ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर लेगा। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पूरे देश के नागरिकों के हितों से जुड़ा है। इसी उद्देश्य से रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जा रही है, ताकि नागरिकों के हितों, लोकतांत्रिक अधिकारों, मतदान के अधिकार और संविधान की रक्षा की जा सके। देशभर से जुटेंगे लोग: वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के हर कोने से लोग यहां जुटेंगे और अपनी आवाज उठाते हुए अपनी चिंताओं को सामने रखेंगे। रैली से पहले रामलीला मैदान की स्थिति और मौसम पर बयान: उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से रामलीला मैदान साफ हो गया है, जिससे नगर निगम का काम भी कम हुआ है। आज आसमान साफ है और उम्मीद है कि कल मौसम और भी बेहतर रहेगा।

12:58 PM, 31-Oct-2026

'मॉक पार्लियामेंट के जरिए चुनाव आयोग पर उठाएंगे सवाल'

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित मॉक पार्लियामेंट को लेकर कहा कि जब सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है, तो इस आयोजन के जरिए संदेश दिया जाएगा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और लोकतंत्र व संविधान के लिए बड़े खतरों में से एक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि आज आचार्य नरेंद्र देव को याद करते हुए सभी विपक्षी दलों के सांसद मॉक पार्लियामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर पार्टी इतनी घबराई हुई क्यों है? यदि भाजपा संसद में लिए गए फैसलों को जमीन पर लागू नहीं कर रही है, तो महिला आरक्षण से संबंधित पहले से पारित कानून को लागू क्यों नहीं किया गया और इस मुद्दे पर बहस क्यों नहीं कराई जा रही है? उन्होंने पिछले लोकसभा सत्र का जिक्र करते हुए धार्मिक आस्था के नाम पर श्रद्धालुओं के चंदे और चढ़ावे के कथित दुरुपयोग को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसे लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
 

12:57 PM, 31-Oct-2026

इंडिया ब्लॉक की रैली की के लिए 200 से अधिक बसों से तेलंगाना से पहुंचेंगे लोग

कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने 1 नवंबर को निर्धारित इंडिया ब्लॉक की विरोध रैली की तैयारियों को लेकर कहा कि तेलंगाना के सांसद कल होने वाले विरोध प्रदर्शन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने तैयारियों पर संतोष जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि कल का कार्यक्रम सफल रहेगा। मल्लू रवि ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ट्रेनों और कोचों की अनुमति नहीं दे रही है, इसके बावजूद तेलंगाना से लोग रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक बसें आ रही हैं और बड़ी संख्या में लोग नियमित ट्रेनों से भी यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध रैली भव्य और सफल होगी। इसके साथ ही, आज दोपहर 2 बजे मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। मल्लू रवि ने विशेष रूप से तेलंगाना के सांसदों सहित सभी सांसदों से दोपहर 2 बजे तक पहुंचने और मॉक पार्लियामेंट में शामिल होने की अपील की।
 

12:27 PM, 31-Oct-2026

पंजाब कांग्रेस के साथ बैठक कर रहा कांग्रेस आलाकमान

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर महाभियोग प्रस्ताव से पहले कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर रहा है। इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के चुनाव प्रभारी सचिन पायलट, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। 

12:24 PM, 31-Oct-2026

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर निशाना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की रैली को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया है कि इस रैली में 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के लोग शामिल होंगे और इसमें 10 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। गिरिराज सिंह ने आशंका जताई कि पहले की घटनाओं की तरह इस बार भी अराजक स्थिति पैदा हो सकती है और प्रदर्शनकारी संसद या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने चुनाव में वोट चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए तंज कसा कि चुनाव में वोट चोरी नहीं हो रही है, बल्कि जनता ने चोरों को वोट देना ही बंद कर दिया है।

11:33 AM, 31-Oct-2026

जनता सरकार से पूरी तरह नाराज और परेशान

1 नवंबर की इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह रैली वास्तव में ऐतिहासिक होगी और जनता की भावनाओं को प्रतिबिंबित करेगी। रैली के माध्यम से देश की जनता का संदेश दिया जाएगा कि वह मौजूदा सरकार से पूरी तरह नाराज और परेशान है। उन्होंने कहा कि यह रैली विपक्षी एकता का स्पष्ट संदेश देगी और देश की समस्याओं के समाधान की मांग उठाएगी। अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि जनता ने मौजूदा सरकार को पूरी तरह नकार दिया है।
 

10:34 AM, 31-Oct-2026

राहुल गांधी ने दी सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भारत के प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। एकता के सूत्रधार और आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की मजबूत नींव रखी। उनके आदर्श सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।'
 

09:53 AM, 31-Oct-2026

राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी को दी भावुक श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथी पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'दादी की गोद में बैठकर उनके दोनों हाथों को थामना, उनकी आवाज में इन पवित्र शब्दों को सुनना और उनके पीछे-पीछे उन्हें दोहराना... यह मेरे लिए बेहद खूबसूरत अनुभव था। दादी ने मुझे जीवन का अनमोल उपहार दिया। उन्होंने मुझे यह प्रार्थना सिखाई- 'असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय।' यानी हमें असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर और मृत्यु से अमरत्व की ओर ले चलो। ॐ शांति, शांति, शांति। दादी, आपने मुझे कितना खूबसूरत तोहफा दिया है। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि यह पल मेरे लिए इतना खास और यादगार बन जाएगा।' 
 

09:37 AM, 31-Oct-2026

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर तेलंगाना सीएम ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नई दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
 

 

09:16 AM, 31-Oct-2026

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
 

 

08:18 AM, 31-Oct-2026

हर दल से एक नेता को बोलने का मौका

समाजवादी पार्टी के नेता हरेंद्र मलिक ने बताया कि ‘जन महाभियोग’ की कार्यवाही में प्रत्येक दल से केवल एक नेता बोलेगा। संबंधित दल का प्रमुख स्वयं बोल सकता है।

08:17 AM, 31-Oct-2026

लोगों की तकलीफ और लोकतंत्र पर हमला होगा चर्चा में खास

कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि एसआईआर और वोट चोरी से जुड़े सभी अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की तकलीफ और लोकतंत्र पर हमले को चर्चा के जरिए सामने लाना है।

08:02 AM, 31-Oct-2026

LIVE: मॉक संसद में ज्ञानेश के खिलाफ प्रस्ताव पारित, राष्ट्रगान के बाद सभा समाप्त, खरगे-राहुल ने क्या कहा?

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इस पूरी कार्यवाही की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी। खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि राहुल गांधी समापन वक्तव्य देंगे। विपक्षी दलों के प्रतिनिधि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। यह वास्तविक संवैधानिक महाभियोग प्रक्रिया नहीं, बल्कि विरोध  का प्रतीकात्मक आयोजन है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें