फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल: ट्रैक्टर से दो बीघे में तैयार सब्जियों की फसल रौंदी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 10 Nov 2026 05:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसान मान सिंह ने करीब दो बीघा खेत में लौकी सहित अन्य सब्जियों की फसल तैयार की थी। आरोप है कि सगे भाई रामेश्वर व जयदेव पुत्रगण कन्ना और नगेंद्र ने ट्रैक्टर चलाकर उनकी तैयार फसल को जोतकर मिट्टी में मिला दिया।
विज्ञापन
थाना टप्पल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल थाने के किशनपुर गांव में कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में ट्रैक्टर चलाकर दो बीघा में लौकी सहित अन्य सब्जियों की तैयार फसल नष्ट कर दी। अगली सुबह विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित किसान को घेरकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


किशनपुर गांव निवासी पीड़ित किसान मान सिंह के अनुसार उन्होंने करीब दो बीघा खेत में लौकी सहित अन्य सब्जियों की फसल तैयार की थी। आरोप लगाया कि पांच नवंबर की रात सगे भाई रामेश्वर व जयदेव पुत्रगण कन्ना और नगेंद्र ने ट्रैक्टर चलाकर उनकी तैयार फसल को जोतकर मिट्टी में मिला दिया।

छह नवंबर की सुबह करीब सात बजे वह खेत पर पहुंचे और बर्बाद फसल देखकर आरोपियों से पूछताछ करने गए तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। लाठी-डंडे और सरिया लेकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर वहां से हटकर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रौंदी गई फसल का मुआयना किया।  पीड़ित मानसिंह ने टप्पल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में जान की सुरक्षा और फसल नष्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें