फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशापुर ओवरब्रिज हादसा: कार की टक्कर से दवा व्यवसायी की मौत, हिट एंड रन की धारा बढ़ाने की मांग; परिजन नाराज

Thu, 26 Nov 2026 06:04 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

वाराणसी के आशापुर ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से नीचे गिरकर दवा व्यवसायी की मौत के मामले में हिट एंड रन की धारा बढ़ाने की मांग उठी है। परिजनों की ओर से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। हादसे के बाद वाहन चालक की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
सारनाथ थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशापुर ओवरब्रिज पर दो दिन पूर्व तेज रफ्तार कार की टक्कर से मृत स्कूटी सवार प्रमोद बरनवाल के मामले में सारनाथ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कार रजिस्ट्रेशन नंबर और अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में हिट एंड रन की धारा बढ़ाने की बेटे अंश गोयल ने मांग की है। 23 नवंबर को तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार प्रमोद बरनवाल ओवरब्रिज से नीचे गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। कार चालक ने बाइक सवार संतोष वर्मा को भी टक्कर मारी थी।

विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी बेटे अंश गोयल ने बताया कि पिता प्रमोद बरनवाल दवा व्यापार के सिलसिले में शहर की ओर जा रहे थे। आशापुर ओवरब्रिज पर गलत दिशा में तेज रफ्तार से आई हुंडई औरा कार ने पिता की स्कूटी और एक अन्य बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद पिता ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे गिर गए। जबकि बाइक सवार ओवरब्रिज पर ही गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने कार सवार को पकड़ा और पुलिस को सौंपा। घटनास्थल पर पिता की मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ड्राइवर के भागते हुए पकड़ने के बावजूद आशापुर चौकी इंचार्ज ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की है। हिट एंड रन की धारा भी नहीं बढ़ाई। ड्राइवर पूरे नशे में चूर था, उसका तुरंत मेडिकल परीक्षण कहने पर भी चौकी इंचार्ज ने नहीं कराया। मालूम चला कि पूर्व में भी यह कार चालक नशे में तीन घटनाओं को अंजाम दिया है।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कार को सीज किया गया है। लापरवाही से वाहन चलाने मामले में तहरीर मिली थी, उसी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।जांच में आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें