फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कहीं 70 तो कहीं 200 रुपये में बिक रहा लक्ष्मी मुखौटा

Sat, 31 Oct 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली की खरीदारी करनी है तो बाजार जाने से पहले भाव जरूर जान लीजिए। शहर के पांच प्रमुख बाजारों में पूजन सामग्री के दाम एक जैसे नहीं हैं। लक्ष्मी का मुखौटा कहीं 70 रुपये में मिल रहा है तो कहीं इसके लिए 200 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। खील, बताशे, दीये और झाड़ू के भाव में भी काफी अंतर है।
विज्ञापन

दीपावली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों की सजावट से लेकर लक्ष्मी-गणेश पूजन की तैयारियों के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। देवलचौड़, सदर बाजार, कुसुमखेड़ा, पंचायतघर और मंगल पड़ाव में पूजन सामग्री, खिलौने और दीपावली से जुड़े सामान की दुकानें सजने लगी हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगीं दुकानों पर जाकर दाम पूछे तो भिन्न-भिन्न पाए गए। कुछ सामानों के दाम तो दोगुने तक मिले। दुकानदारों से इस बाबत पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


तीनों बाजारों में सामान के भाव (रुपये में)
सामान देवलचौड़ - सदर बाजार- मंगलपड़ाव - कुसुमखेड़ा- पंचायतघर
खील 120 - 100 - 130 - 100 - 120
खिलौने 130 - 150 - 110 - 130- 140
दीये (दर्जन) 20 - 20 - 15- 20 - 25
बताशे (किलो) 100 - 100 - 120 - 100- 90
लक्ष्मी मुखौटे- 130 - 120 - 140 - 200 - 70
झाड़ू - 60 - 70 - 50 - 85- 90
तेल (किलो)- 195 - 195 - 185 - 175- 185
===============
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें