फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सोनीपत पुलिस ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ

सोनीपत, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयुक्तालय सोनीपत परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। पुलिस आयुक्त ममता सिंह (आईपीएस), एडीजीपी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद 562 देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय करवाकर देश को एकता के सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें उनके आदर्शों को अपनाने और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक और पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है कि वह देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में योगदान दे। राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। इस दौरान सोनीपत पुलिस के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पुलिस कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त क्राइम जितेंद्र गहलावत, सहायक पुलिस आयुक्त नरेश अहलावत, राजदीप मोर सहित अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें