Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Preparations for paddy procurement reviewed, committees strictly instructed against charging porterage fees fr
{"_id":"6ae599845a8943f43e08040d","slug":"video-mahasamatha-thhana-kharatha-ka-tayaraya-ka-samakashha-kasana-sa-hamal-shalka-lna-para-samataya-ka-sakhata-hathayata-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद: धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा, किसानों से हमाली शुल्क लेने पर समितियों को सख्त हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद: धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा, किसानों से हमाली शुल्क लेने पर समितियों को सख्त हिदायत
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। इसे लेकर महासमुंद जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी व्यवस्था को लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत की सहकारिता सभापति रामदुलारी सीताराम सिन्हा ने की। इसमें जिलेभर के समिति प्रबंधक, जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक, नोडल अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में खरीफ वर्ष 2025-26 के दौरान सामने आई कमियों और शिकायतों की समीक्षा करते हुए आगामी खरीफ सीजन 2026-27 की तैयारियों पर चर्चा की गई। सभापति ने अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को शासन की नीतियों के अनुरूप धान खरीदी करने तथा किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
किसानों से हमाली के पैसे लेने पर सख्त हिदायत
पिछले वर्ष धान खरीदी के दौरान समितियों में किसानों से हमाली के पैसे लेने की शिकायतें सामने आई थीं। इस पर सभापति ने समिति प्रबंधकों को सख्त हिदायत देते हुए किसानों से हमाली की राशि नहीं लेने के निर्देश दिए। वहीं, पूर्व वर्ष में राशि वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी शाखा प्रबंधकों को जांच करने के लिए कहा गया।
फटे बारदाने और धान उठाव में देरी का मुद्दा उठा
बैठक में समितियों की ओर से मिलरों द्वारा धान उठाव के दौरान फटे और पुराने बारदाने जमा करने की शिकायत भी की गई। इसके अलावा धान का उठाव समय पर नहीं होने से समितियों को होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाया गया। समितियों ने धान में एक प्रतिशत तक नमी और सुखत की मांग भी रखी।
सभापति रामदुलारी सीताराम सिन्हा ने समितियों की मांगों को जायज बताते हुए इन्हें प्रस्ताव में शामिल करने और संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव शासन के पास भेजने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी धान खरीदी सीजन को व्यवस्थित बनाने और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।