फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर डेमोक्रेटिक वन विभाग के कर्मचारियों ने मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के आवास के बाहर दिया धरना

पंजाब मुलाजिम यूनियन के बैनर तले डेमोक्रेटिक वन विभाग के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क के हल्का भोआ स्थित निवास के बाहर धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार को बने साढ़े चार साल से अधिक समय बीतने के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। हर बार बातचीत के दौरान आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ कर्मचारियों को नियमित करने के नाम पर केवल 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, जबकि उन्हें टीए-डीए और अन्य वित्तीय लाभ भी नहीं मिल रहे। कई कर्मचारी निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने के बावजूद नियमितीकरण से वंचित हैं। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना लागू करने और अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग भी उठाई गई। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के बावजूद सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो कर्मचारी चुनाव में अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। मांगें पूरी होने तक मंत्री के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें