फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर मोगा के बाजारों में रौनक, खरीदारी को उमड़ी महिलाएं

करवा चौथ के त्योहार को लेकर मोगा के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। त्योहार की तैयारियों के बीच महिलाएं मेहंदी लगवाने के साथ-साथ कपड़ों और ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारी करती नजर आ रही हैं। बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल से दुकानदारों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। करवा चौथ प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक पर्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन करने और पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोला जाता है।मोगा में भी महिलाएं इस त्योहार को लेकर खास तैयारियां कर रही हैं। महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े, ज्वेलरी और अन्य सामान खरीदने के साथ-साथ हाथों पर मेहंदी लगवा रही हैं। महिलाओं का कहना है कि करवा चौथ उनके लिए विशेष महत्व रखता है। इस त्योहार को लेकर वे काफी उत्साहित हैं और पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इसकी तैयारियां कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें