Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
BRG runners shine in the challenging Adi Kailash race; Colonel Krishna Badhwar secures first place and Mahesh Chand takes second in their respective age categories.
{"_id":"6ae1844cf2529cd19a0d1dc7","slug":"video-brg-runners-shine-in-the-challenging-adi-kailash-race-colonel-krishna-badhwar-secures-first-place-and-mahesh-chand-takes-second-in-their-respective-age-categories-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"आदि कैलाश की कठिन दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, अपने आयु वर्ग में कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदि कैलाश की कठिन दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, अपने आयु वर्ग में कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
25 अक्टूबर को उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया। कर्नल कृष्ण बधवार ने 70 किलोमीटर अल्ट्रा परिक्रमा रन में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता। वहीं, महेश चंद ने 42 किलोमीटर मैराथन में अपने आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया।
बीआरजी के संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर ने बताया कि समुद्र तल से करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच दौड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण था। इन कठिन परिस्थितियों में दोनों धावकों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनकी उपलब्धि से पूरे बीआरजी परिवार में खुशी का माहौल है।
70 किलोमीटर अल्ट्रा दौड़ में कर्नल बधवार बने आयु वर्ग के विजेता
दीपक छिल्लर ने बताया कि कर्नल कृष्ण बधवार ने 70 किलोमीटर की कठिन अल्ट्रा परिक्रमा पूरी करते हुए अपने आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कर्नल बधवार ने आदि कैलाश की पावन भूमि और हिमालय के बीच दौड़ने को अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने ईश्वर का आभार जताते हुए आयोजकों और साथी धावकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विश्वास, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से उम्र किसी के हौसले को नहीं रोक सकती।
महेश चंद ने 5 घंटे 17 मिनट 16 सेकंड में पूरी की मैराथन
बीआरजी के धावक महेश चंद ने 42 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण मैराथन 5 घंटे 17 मिनट 16 सेकंड में पूरी की। उन्होंने अपने आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया और उन्हें 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
महेश चंद ने कहा कि आदि कैलाश की पावन और चुनौतीपूर्ण धरती पर मिली यह उपलब्धि उनके लिए हमेशा खास रहेगी। दीपक छिल्लर और समस्त बीआरजी परिवार ने दोनों धावकों को बधाई देते हुए उनके जज्बे की सराहना की। छिल्लर ने कहा कि हिमालय की कठिन परिस्थितियों में मिली यह सफलता अन्य धावकों को भी बड़े लक्ष्य तय करने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।