{"_id":"6af59b4403c77febc208a30d","slug":"16-november-sunrise-time-in-bihar-sunrise-time-chhath-puja-patna-bihar-news-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व: 16 नवंबर को सूर्योदय का समय देखिए; बिहार के किस जिले में कब उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व: 16 नवंबर को सूर्योदय का समय देखिए; बिहार के किस जिले में कब उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती?
Sat, 14 Nov 2026 01:21 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:21 PM IST
सार
Sunrise Time Chhath Puja: कल नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हुई और आज खरना पर छठी मइया का आशीर्वाद लेते ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। निर्जला व्रत का अंत 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य से होगा। बिहार में सूर्योदय की समय-सारिणी देखें।
विज्ञापन
सबसे पहले सूर्योदय भी किशनगंज में ही। बाकी जिलों की समय-सारिणी नीचे।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन, आज खरना के मौके पर व्रती छठी मइया की उपासना कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगे। पूरी दुनिया में छठ ही ऐसा पर्व है जो अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना भी जरूरी बताता है। सूर्य षष्ठी, यानी छठ पर अस्त होते सूर्य की उपासना होती है। इस बार सूर्य षष्ठी तिथि 15 नवंबर को है और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने का दिन 16 नवंबर है। उदीयमान सूर्य की अर्चना लोग सामान्य दिनों में भी करते हैं, लेकिन 16 नवंबर को छठ के सुबह वाले अर्घ्य का महत्व सर्वाधिक है। 16 नवंबर को बिहार में कहां, किस समय सूर्योदय होगा। इस खबर में तस्वीरों के जरिए देखें कि बिहार के किस जिले में 16 नवंबर को कब सूर्योदय होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
खरना आज हो रहा, अब कल के सूर्यास्त का इंतजार।
पटना में कब होगा सूर्योदय, देखिए।
- फोटो : amar ujala digital
सूर्योपासना और छठी मइया से आशीर्वाद का पर्व- छठ नहाय खाय के साथ 13 नवंबर को शुरू हुआ। आज, 14 नवंबर को खरना की शाम छठी मइया की आराधना होगी। खरना में व्रती संतान-परिवार के लिए सबकुछ शुभ-शुभ चाहते हैं। खरना के अगले दिन, यानी 15 नवंबर को कार्तिक षष्ठी तिथि को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर उस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य यह बताता है कि जो अस्त होता है, उसका उदय भी निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
16 नवंबर को सुबह का अर्घ्य सबसे अंत में कहां दिया जाएगा?
सबसे अंत में सूर्योदय होगा कैमूर में।
- फोटो : amar ujala digital
छठ महापर्व पर 16 नवंबर को इस बार सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। छठ में लोग घंटों सूर्य के आने का इंतजार करते हैं। छठ वाले घरों में आधी रात के बाद से ही सुबह के अर्घ्य के लिए डाला तैयार किया जाता है। तीन बजे से लोग घाटों पर पहुंचने लगते हैं, ताकि सूर्योदय से एक घंटे पहले उनके सूप घाट पर सज जाएं। 16 नवंबर को सूर्योदय सबसे पहले किशनगंज में होगा और सबसे अंत में कैमूर में सूर्योदय होगा। सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही अर्घ्य देना शुरू होता है। धुंध के कारण देर होने पर भी लोग अमूमन सूर्य के दर्शन का इंतजार करते हैं, लेकिन अगर बादलों के कारण यह बिल्कुल संभव न हो तो सूर्योदय का समय जानकर अर्घ्य देना शुरू किया जाता है।
