Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-vs-saurashtra-syed-mushtaq-ali-t20-trophy-bihar-lost-by-5-wickets

Vaibhav Suryavanshi: T20 में अपनी टीम को नहीं जिता सके वैभव सूर्यवंशी, 18 पर आउट; सौराष्ट्र से हारा बिहार

Sat, 14 Nov 2026 06:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार को सौराष्ट्र के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बिहार ने 137 रन बनाए, लेकिन सौराष्ट्र ने 16.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
bihar-vs-saurashtra-syed-mushtaq-ali-t20-trophy-bihar-lost-by-5-wickets
फोटो : BCCI FB पेज के सौजन्य से - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में शनिवार को बिहार क्रिकेट टीम को सौराष्ट्र के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र की टीम ने 16.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 138 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन

बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 18 रन, अल्तमिश ने 24 रन, राघवेंद्र ने 14 रन और पृथ्वीराज ने 38 रन बनाए। बिहार की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर कुल 137 रन बनाए। सौराष्ट्र की ओर से गेंदबाजी करते हुए चेतन और प्रेरक ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि जयदेव और करन को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

सौराष्ट्र की टीम ने 16.3 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हरवांश ने 33 रन, जडेजा ने 18 रन तथा हर्विक, रुचित और सिद्धांत ने 21-21 रन बनाए। बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूरज कश्यप ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि हिमांशु और मयंक को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पटना में छठ पर्व: कल किस समय ट्रैफिक किस तरफ डायवर्ट होगा? कौन-सी सड़कें बंद, किधर रास्ता खुला रहेगा

टीम के पास टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों में वापसी करने का अवसर है। टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों के लिए अगले मैच में बेहतर रणनीति और सामूहिक प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरना महत्वपूर्ण होगा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद है कि टीम इस मुकाबले से सीख लेते हुए आगामी मैचों में अधिक मजबूती और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed