{"_id":"6b08fb3ffbc266e7cd05022f","slug":"bhilai-mbbs-student-suicide-kohka-suicide-note-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: एमबीबीएस छात्र ने तनाव में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: एमबीबीएस छात्र ने तनाव में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट
Fri, 27 Nov 2026 10:04 AM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:04 AM IST
सार
कोहका स्थित पीजी में 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्र का शव फंदे पर मिला। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परीक्षा में दो विषयों में बैक आने के बाद तनाव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले के भिलाई में कोहका स्थित अवंति बाई चौक के पास एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्र अभिजीत देवांगन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसमें छात्र ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। प्राथमिक जांच में परीक्षा के दो विषयों में बैक लगने के कारण तनाव में आकर यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
पढ़ाई के लिए पीजी में लिया था कमरा
मृतक अभिजीत देवांगन मूल रूप से दुर्ग जिले के चरोदा-जंजगीरी गांव का निवासी था। उसने कठिन परिश्रम के बाद नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परिजनों के अनुसार, पिछली परीक्षा में दो विषयों में बैक आने के बाद से अभिजीत काफी निराश रहने लगा था। कुछ समय पहले उसने परिजनों के सामने घर से अलग रहकर पढ़ाई करने की इच्छा जताई थी। पिता की अनुमति मिलने के बाद उसने भिलाई के कोहका स्थित अवंति बाई चौक के पास पीजी में कमरा किराए पर लिया था। उसे वहां शिफ्ट हुए लगभग 10 दिन का समय हुआ था, लेकिन वह इस दौरान केवल पांच दिन ही वहां रुका था।
माता-पिता के फोन न उठाने पर हुआ खुलासा
अभिजीत के परिजन किसी कार्यवश भिलाई पहुंचे थे। वे एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के बाद अपने बेटे से मुलाकात करने उसके पीजी चले गए। वहां पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजे को कई बार खटखटाया और अभिजीत को 10 से 15 बार कॉल किया, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। परेशान परिजनों ने पीजी में रहने वाले अन्य छात्रों को इस बात की सूचना दी। छात्रों ने जब खिड़की से टॉर्च की रोशनी डालकर भीतर देखा तो अभिजीत कमरे के पंखे से फंदे पर लटका दिखाई दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
छात्रों और परिजनों ने घटना की जानकारी तुरंत स्मृतिनगर चौकी पुलिस को दी। कमरे की गहन तलाशी और पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें अभिजीत ने अपने माता-पिता से माफी मांगी थी। गुरुवार को पुलिस ने शव को सुपेला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम करवाया और तत्पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।