{"_id":"6ae5d33099aad1274f06eccb","slug":"police-blockade-at-36-places-in-view-of-diwali-and-rajyotsav-in-raipur-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: दिवाली और राज्योत्सव को लेकर 36 स्थानों पर पुलिस की सघन नाकेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: दिवाली और राज्योत्सव को लेकर 36 स्थानों पर पुलिस की सघन नाकेबंदी
Sat, 31 Oct 2026 05:08 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:08 PM IST
सार
दिवाली और 1 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा बढ़ा दी है। नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन के 36 स्थानों पर तीन घंटे तक नाकेबंदी कर वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने की वाहनों की सघन जांच।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने दिवाली त्योहार और एक नवंबर को होने वाले राज्योत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए 36 स्थानों पर नाकेबंदी कर तीन घंटे तक वाहनों की सघन जांच की। इस अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के इरादे से नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन के थाना क्षेत्रों में जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग पॉइंट बनाए गए थे।
उत्तर और मध्य क्षेत्र में व्यापक चेकिंग
उत्तरी क्षेत्र के अंतर्गत पंडरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में वीआईपी तिराहा मोवा और थाने के मुख्य द्वार के सामने वाहनों की चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त खम्हारडीह क्षेत्र में शंकर नगर चौक टर्निंग पॉइंट और थाना परिसर के सामने जांच अभियान चलाया गया। गुढ़ियारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यूपीएससी चौक और भारत माता चौक पर भी पुलिस बलों ने नाकेबंदी की। उरला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सरोरा स्थित मिश्रा ढाबा के पास, सिंधिया विनायक कर्मा चौक और छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर पुलिस सक्रिय रही। इसके साथ ही खमतराई क्षेत्र में भनपुरी चौक, बंजारी धाम पुलिस चौकी के पास तथा थाना परिसर के सामने वाहनों को रोककर चालकों और यात्रियों की जांच की गई।
सेंट्रल जोन में पुलिस की टीमों ने व्यस्ततम स्थलों पर कड़ा पहरा बिठाया। कालीबाड़ी चौक, शेर नगर चौक, जय स्तंभ चौक, फूल चौक, मरही माता चौक और तेलघानी नाका जैसे प्रमुख स्थलों पर वाहनों को रोककर पूछताछ की गई। सिविल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत माधवेंद्र चौक के पास, कैनाल रोड और भाठिया नर्सिंग होम के निकट चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए। इसके अलावा तेलीबांधा क्षेत्र के फुंडहर चौक और अंबुजा चौक तथा देवेंद्र नगर क्षेत्र के अंतर्गत लाल चौक के पास भी पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
पश्चिमी क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर जांच
पश्चिमी क्षेत्र में आजाद चौक, जगन्नाथ चौक कोटा, श्याम चेबर्स चौक और लाखेनगर चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों को जांचा गया। महादेवघाट, रायपुरा चौक और टाटीबंध चौक पर भी सुरक्षा कर्मियों ने सघन तलाशी अभियान जारी रखा। इसके अलावा मोहबा बाजार, द्रोणाचार्य स्कूल चौक, संतोषी नगर चौक, सिद्धार्थ चौक और मुजगहन एक्सप्रेस-वे पर तैनात पुलिस टीमों ने प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की सूक्ष्मता से जांच की।
त्योहारों के अवसर पर व्यापारिक बाजारों और प्रमुख सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। साथ ही राज्योत्सव में भी बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने की संभावना बनी रहती है। पुलिस कमिश्नरेट ने इन आयोजनों के मद्देनजर किसी भी तरह की आपराधिक अथवा असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए अपनी गश्त और चौकसी बढ़ा दी है।
शांति व्यवस्था हेतु पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों और राज्योत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को दी जानी चाहिए। पुलिस ने यातायात नियमों और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है, ताकि सभी नागरिक भयमुक्त वातावरण में दिवाली और राज्योत्सव मना सकें।