Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Australia Appoint Michael Hussey as Coaching Consultant for 2027 Ashes, ODI World Cup and 2028 Olympics

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एलान: माइकल हसी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी! एशेज-वनडे विश्वकप और 2028 ओलंपिक पर नजर

Fri, 06 Nov 2026 09:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Nov 2026 09:33 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को 2027 एशेज और वनडे विश्व कप के लिए कोचिंग सलाहकार नियुक्त किया है। वह 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक और टी20 विश्व कप के लिए टी20 सलाहकार भी होंगे। उनकी नई जिम्मेदारी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से शुरू होगी।

विज्ञापन
Australia Appoint Michael Hussey as Coaching Consultant for 2027 Ashes, ODI World Cup and 2028 Olympics
माइकल हसी - फोटो : ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी को आने वाले बड़े टूर्नामेंटों के लिए अपनी कोचिंग टीम में शामिल किया है। हसी को 2027 की एशेज सीरीज और वनडे विश्व कप के लिए कोचिंग सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक और टी20 विश्व कप के लिए टी20 सलाहकार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से 2028 टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे। हसी की यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम आने वाले वर्षों में कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

एशेज और वनडे विश्व कप में निभाएंगे कोचिंग सलाहकार की भूमिका
माइकल हसी पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ अलग-अलग छोटी अवधि के कार्यक्रमों में काम करते रहे हैं। मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के कार्यकाल में वह खासतौर पर पर्थ में होने वाले सालाना टेस्ट मुकाबले से पहले अतिरिक्त बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका निभाते थे। हालांकि, कमेंट्री की व्यस्तताओं और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) तथा द हंड्रेड में वेल्श फायर के साथ कोचिंग जिम्मेदारियों के कारण वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ नियमित रूप से नहीं जुड़ पाए थे। अब उन्हें अधिक औपचारिक और व्यापक जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के कोचिंग सेटअप में भी मिल सकता था मौका
हसी को इस साल इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच बने स्टीफन फ्लेमिंग के कोचिंग सेटअप में भी शामिल होने का प्रस्ताव मिला था। फ्लेमिंग और हसी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ काम करते रहे हैं। हालांकि, हसी ने उस प्रस्ताव को स्वीकार करने के बजाय ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ अधिक व्यापक सलाहकार भूमिका को प्राथमिकता दी। उनकी नई जिम्मेदारी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से शुरू होगी। इसके बाद वह पर्थ में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की मदद करेंगे।
विज्ञापन

'आने वाले वर्षों में टीम के साथ अधिक औपचारिक भूमिका निभाने को उत्साहित हूं'
नई जिम्मेदारी मिलने पर माइकल हसी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'आने वाले वर्षों में टीम का अधिक औपचारिक और सार्थक भूमिका में हिस्सा बनने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। इस टीम ने हाल के समय में काफी कुछ हासिल किया है। मुझे उम्मीद है कि इस रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दौर से पहले मैं कोचिंग और खिलाड़ियों के समूह में अपना योगदान दे सकूंगा।'

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी हसी की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'माइक पहले भी हमारे सहयोगी स्टाफ का बेहद अहम हिस्सा रहे हैं। वह ऐसा कौशल लेकर आते हैं, जो हमारे कोचों और खिलाड़ियों के लिए उपयोगी साबित होगा। अलग-अलग प्रारूपों, प्रतियोगिताओं और देशों में एक खिलाड़ी और कोच के रूप में उनका अनुभव अमूल्य है। इसके अलावा एक व्यक्ति के तौर पर उनके गुण भी उन्हें खास बनाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed