फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs South Africa: Marco Jansen break Waqar Younis record joined Elit list know details

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका : मार्को यानसेन ने वकार यूनिस का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? इस लिस्ट में जुड़ा नाम

Wed, 28 Oct 2026 07:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 28 Oct 2026 07:16 PM IST
सार

  • दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केप टाउन टेस्ट के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
  • यानसेन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं।
  • यानसेन ने इसके साथ ही वकार यूनिस के बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Australia vs South Africa: Marco Jansen break Waqar Younis record joined Elit list know details
मार्को यानसेन - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच न्यूलैंड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने टेस्ट के दूसरे दिन मैट रेनशॉ को आउट करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। यानसेन ने यह उपलब्धि सिर्फ अपने 24वें मैच में हासिल की है। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज पीटर पोलॉक को पीछे छोड़ा है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

यानसेन ने बनाया कौन सा रिकॉर्ड 
प्रोटियाज टीम की ओर से सबसे तेज 100 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड वर्नोन फिलेंडर के नाम है, जिन्होंने यह मुकाम अपने 19वें मैच में हासिल किया था। वहीं, डेल स्टेन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने 100 विकेट 20वें मैच में पूरे किए थे। यानसेन टेस्ट क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने 3,864 गेंदें डालकर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपने 100 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वकार यूनिस को पीछे छोड़ा है। वकार ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 3,976 गेंदें डाली थीं। इस सूची में टॉप पर डेल स्टेन हैं, जिन्होंने 3,631 गेंदें डालकर 100 विकेट पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 
दूसरे दिन के चाय ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में चार विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 191 रन लगा लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड और मैट रेनशॉ ने मिलकर 58 रन जोड़े। हेड ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन एक बार फिर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

तीसरे विकेट के लिए रेनशॉ ने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर 126 रनों की साझेदारी निभाई। रेनशॉ 74 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ग्रीन 110 गेंदों में 65 रन बनाने के बाद मार्को जानसेन का शिकार बने। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन और साइमन हार्मर ने दो-दो विकेट चटकाए हैं। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में 329 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed