फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhonis WhatsApp Message to Smriti Mandhana After Indias Womens World Cup Win

स्मृति मंधाना ने खोला राज: महिला वनडे विश्वकप की खिताबी जीत के बाद एमएस धोनी ने किया था मैसेज, क्या कहा?

Thu, 29 Oct 2026 07:18 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2026 07:18 PM IST
सार

  • एमएस धोनी ने महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद स्मृति मंधाना को व्हॉट्सएप मैसेज भेजकर पूरी टीम को बधाई देने के लिए कहा था।
  • धोनी ने बताया कि उनके पास भारतीय महिला टीम में सिर्फ स्मृति का नंबर था।
  • उन्होंने इस जीत को भारतीय महिला क्रिकेट के भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए अहम उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
MS Dhonis WhatsApp Message to Smriti Mandhana After Indias Womens World Cup Win
धोनी-मंधाना - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपने शांत स्वभाव और निजी जिंदगी में मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक आईसीसी महिला वनडे विश्व कप खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक खास पहल की थी। धोनी ने टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को व्हॉट्सएप पर संदेश भेजकर पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देने के लिए कहा था। स्मृति ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया।
विज्ञापन
Trending Videos

MS Dhonis WhatsApp Message to Smriti Mandhana After Indias Womens World Cup Win
धोनी-मंधाना - फोटो : ANI
धोनी का मैसेज पाकर खुश हो गई थीं स्मृति मंधाना
  • एक प्रमोशनल इवेंट में महेंद्र सिंह धोनी के साथ मौजूद स्मृति मंधाना ने बताया कि विश्व कप जीत के बाद उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान का संदेश मिला था।
  • स्मृति ने कहा कि वह इस बात से बेहद खुश थीं कि धोनी ने अपनी व्यस्तता के बीच व्हॉट्सएप के जरिए पूरी टीम को बधाई देने के लिए उनसे संपर्क किया।
  • स्मृति ने कहा, 'उन्होंने विश्व कप जीत के बाद मुझे मैसेज किया था। मुझे पता है कि वह अपने फोन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं। मैं बहुत खुश थी कि उन्होंने व्हॉट्सएप पर हम सभी को बधाई देने के लिए मैसेज किया।'
  • इस दौरान कार्यक्रम के प्रस्तोता हर्षा भोगले ने मजाकिया अंदाज में स्मृति से पूछा कि क्या उन्होंने धोनी का नंबर अपने फोन में सेव कर रखा था? इस पर स्मृति ने जवाब दिया कि उनके पास धोनी का नंबर पहले से था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

MS Dhonis WhatsApp Message to Smriti Mandhana After Indias Womens World Cup Win
महिला टीम ने जीता वनडे विश्व कप 2025 - फोटो : ANI
धोनी के पास नहीं था पूरी टीम का नंबर
धोनी ने भी इस बातचीत के दौरान मैसेज भेजने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम में स्मृति मंधाना ही एकमात्र खिलाड़ी थीं, जिनका नंबर उनके पास था। ऐसे में उन्होंने स्मृति को संदेश भेजकर पूरी टीम तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने का अनुरोध किया।

धोनी ने कहा, 'मुझे टीम की किसी दूसरी खिलाड़ी का नंबर नहीं पता था। मैं चाहता था कि मेरा संदेश सभी तक पहुंचे। हमने उससे कुछ समय पहले ही एक विज्ञापन की शूटिंग की थी। मैंने सोचा कि स्मृति को मैसेज कर देता हूं और उनसे कहा कि टीम का हिस्सा रहे सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं दे दें।' धोनी का यह छोटा-सा संदेश भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि के प्रति उनके सम्मान और खुशी को दर्शाता है।

MS Dhonis WhatsApp Message to Smriti Mandhana After Indias Womens World Cup Win
महिला टीम ने जीता वनडे विश्व कप 2025 - फोटो : ANI
पहली बार महिला वनडे विश्व कप चैंपियन बना भारत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दो नवंबर 2025 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट पर 298 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन का योगदान दिया। इसके बाद गेंदबाजी में भी दीप्ति शर्मा ने कमाल किया और पांच विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की पारी को 246 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान एल. वोल्वार्ड्ट ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

MS Dhonis WhatsApp Message to Smriti Mandhana After Indias Womens World Cup Win
महिला टीम ने जीता वनडे विश्व कप 2025 - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी रचा था इतिहास
फाइनल से पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी यादगार प्रदर्शन किया था। 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 127 रन की पारी और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 89 रन की बदौलत पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था। भारत ने नौ गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने महिला वनडे क्रिकेट में उस समय के सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड बनाया था। इस जीत ने फाइनल में भारत की दावेदारी को और मजबूत कर दिया था।

MS Dhonis WhatsApp Message to Smriti Mandhana After Indias Womens World Cup Win
महिला टीम ने जीता वनडे विश्व कप 2025 - फोटो : ANI
धोनी ने बताया, क्यों खास है महिला टीम की विश्व कप जीत
  • धोनी के मुताबिक, भारतीय महिला टीम की विश्व कप जीत केवल एक बड़ी ट्रॉफी हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश में महिला क्रिकेट के भविष्य के लिए भी बेहद अहम है।
  • उन्होंने कहा, 'विश्व कप जीतना बहुत बड़ी बात है। इससे भारतीय महिला क्रिकेट के आगे बढ़ने का तरीका बदलेगा। यह सिर्फ देश के लिए बड़ी ट्रॉफी जीतने की बात नहीं है, बल्कि इन खिलाड़ियों ने आने वाली पीढ़ियों की लड़कियों के लिए रास्ता तैयार किया है। अब वे क्रिकेट को किस नजरिए से देखेंगी और इसे एक पेशे के रूप में कैसे अपनाएंगी, यह भी महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed