IND Inning
33/0 (3.4 ov)
Target: 181
Abhishek Sharma 19(10)*
Sanju Samson 12 (13)
IND need 148 runs in 16.2 remaining overs
{"_id":"6adb8de488a44d4ce402af3e","slug":"pakistan-to-host-2028-women-s-t20-world-cup-india-s-matches-could-be-played-in-uae-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला टी20 विश्व कप 2028: पाकिस्तान की मेजबानी में होंगे मुकाबले, क्या भारत के मैचों के लिए बदलेगा वेन्यू?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला टी20 विश्व कप 2028: पाकिस्तान की मेजबानी में होंगे मुकाबले, क्या भारत के मैचों के लिए बदलेगा वेन्यू?
Fri, 23 Oct 2026 10:10 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर/नई दिल्ली

Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:10 PM IST
सार
- पाकिस्तान सात सितंबर से एक अक्तूबर 2028 तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।
- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि भारतीय टीम के मुकाबले यूएई में कराए जाएं, जबकि भारत के बिना होने वाले अन्य मैच और नॉकआउट मुकाबले पाकिस्तान में आयोजित हों।
- हालांकि, भारतीय टीम के मैचों के लिए तटस्थ स्थल पर आईसीसी का अंतिम फैसला अभी बाकी है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान 2028 में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के सभी मुकाबलों की मेजबानी करने की कोशिश करेगा। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच लागू हाइब्रिड मॉडल के तहत भारतीय टीम के मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराए जा सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के दौरान भारत की भागीदारी वाले मुकाबलों को छोड़कर बाकी सभी मैच अपने देश में आयोजित करना चाहता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि 12 टीमों वाला महिला टी20 विश्व कप सात सितंबर से एक अक्तूबर 2028 तक खेला जाएगा। पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मुख्य मेजबानी सौंपी गई है, लेकिन भारतीय टीम के मैचों के लिए वैकल्पिक स्थल को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
भारत-पाकिस्तान के बीच हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा आयोजन
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सहमति के तहत हाइब्रिड मॉडल लागू है। इसके अनुसार, जब भी इनमें से कोई देश आईसीसी या एशियाई क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करता है, तो दूसरे देश की टीम अपने मुकाबले किसी निर्धारित तटस्थ स्थान पर खेलती है। इस व्यवस्था का पालन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान ने की थी। उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले यूएई में खेले थे और दुबई में फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया था। पाकिस्तान में कुल 15 में से 10 मुकाबले आयोजित हुए थे। इनमें लाहौर में खेला गया एक सेमीफाइनल भी शामिल था, जिसमें भारतीय टीम नहीं खेली थी।

भारत के मैचों के लिए यूएई पहली पसंद
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार है और आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी की तरह ही हाइब्रिड मॉडल अपनाने का आग्रह करेगा। अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान दोनों ग्रुपों के मुकाबलों के साथ-साथ उन नॉकआउट मैचों की मेजबानी करना चाहेगा, जिनमें भारतीय टीम शामिल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यूएई सभी पक्षों के लिए तटस्थ स्थल का सबसे उपयुक्त विकल्प हो सकता है। पाकिस्तान से दुबई की दूरी कम होने के कारण यात्रा, लॉजिस्टिक्स और आयोजन संबंधी खर्चों को नियंत्रित करना आसान होगा।

भारत के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा फाइनल का आयोजन
भारतीय महिला टीम दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीमों में शामिल है और उसके नॉकआउट चरण में पहुंचने की प्रबल संभावना मानी जा रही है। पीसीबी अधिकारी के अनुसार, यदि भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंचती है, तो खिताबी मुकाबला लाहौर में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में आईसीसी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तान को मिलेगा आर्थिक और क्रिकेटिंग फायदा
आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले देश को आयोजन शुल्क देता है। इसके अलावा, टूर्नामेंट के अन्य खर्चों के प्रबंधन के लिए भी फंड उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी पाकिस्तान में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्रिकेट बोर्ड के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पीसीबी अधिकारी ने कहा कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में महिला क्रिकेट के विकास को गति देगा। उनके मुताबिक, पाकिस्तान के पास प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर हैं और टीम अगले दो वर्षों में एक मजबूत इकाई के रूप में तैयार हो सकती है।