{"_id":"6ae59795ae941134c40dbbcb","slug":"india-a-vs-new-zealand-a-jurel-one-run-away-from-century-padikkal-misses-out-on-ton-team-india-score-291-7-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-ए बनाम न्यूजीलैंड-ए: जुरेल शतक से एक कदम दूर, पडिक्कल सेंचुरी से चूके; पहले दिन टीम इंडिया का स्कोर 291\/7","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत-ए बनाम न्यूजीलैंड-ए: जुरेल शतक से एक कदम दूर, पडिक्कल सेंचुरी से चूके; पहले दिन टीम इंडिया का स्कोर 291/7
Sat, 31 Oct 2026 12:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:54 PM IST
सार
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच क्राइस्टचर्च में अनाधिकारिक टेस्ट खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान रीस मारियू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। आइए जानते हैं पहले दिन क्या क्या हुआ?
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट की शुरुआत शनिवार को हुई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने सात विकेट पर 291 रन बना लिए थे। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
साई सुदर्शन और देवदत्त पड्डिकल ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पड्डिकल ने यश राठौड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़ टीम का स्कोर 131 रन तक पहुंचाया। इस स्कोर पर राठौड़ तीसरे विकेट के रूप में 13 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवदत्त पड्डिकल ने 80 रन की शानदार पारी खेली। 140 गेंदों की पारी में पड्डिकल ने 12 चौके लगाए। वह चौथे विकेट के रूप में 137 के स्कोर पर आउट हुए। स्मरण रविचंद्रन भी इसी स्कोर पर बिना खाता खोले आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर आठ रन बनाकर आउट हुए। 160 पर छह विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को कप्तान ध्रुव जुरेल ने संभाला। जुरेल ने मानव सुथार (22) के साथ सातवें विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 222 तक पहुंचाया। इसके बाद जुरेल, आकाशदीप (25) के साथ नाबाद 69 रन जोड़ चुके हैं।
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं। कप्तान जुरेल अपने शतक से मात्र 1 रन दूर हैं। जुरेल 155 गेंदों पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 99 रन पर नाबाद हैं। उनके साथ आकाश दीप 58 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से फ्रेजर शेट से चार विकेट लिए हैं। ब्रेट रैंडेल, जारोड मैके और जेडन लेनोक्स ने एक-एक विकेट लिए हैं।