फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anniversary of Veer Kesari Chand celebrated with great

Dehradun News: धूमधाम से मनाया वीर केसरी चंद का 107वां जन्मोत्सव

Sun, 01 Nov 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 01 Nov 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
anniversary of Veer Kesari Chand celebrated with great
चकराता। ग्राम माख्टी-पोखरी स्थित निशी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर केसरी चंद का 107वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने वीर केसरी चंद के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके बलिदान पर विचार रखे। प्रतियोगिता में तानिश चौहान ने प्रथम, तरुण चौहान ने द्वितीय और दिव्या तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान फिल्म अभिनेता अविनाश ध्यानी और अक्षय तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को शहीद वीर केसरी चंद के अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर अमर शहीद वीर केसरी चंद स्मारक समिति के कोषाध्यक्ष गंभीर चौहान, कमल तोमर, गोपाल दास, प्रदीप तोमर, अरविंद राणा, सक्षम राणा, कमल राणा, विद्यालय प्रधानाचार्य दलवीर थापली, चंद्रशेखर जोशी, रघुवीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed