{"_id":"6af42b98924f33c0920619a6","slug":"dehradun-robbery-case-bajrang-dal-worker-siddhant-badoni-among-two-more-arrested-in-rs-14-lakh-loot-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: 14 लाख की लूट में बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दो आरोपी पकड़े, सात सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: 14 लाख की लूट में बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दो आरोपी पकड़े, सात सलाखों के पीछे
Wed, 11 Nov 2026 02:21 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:21 PM IST
सार
पटेलनगर में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे लाखों रुपये लूटने के मामले में पुलिस को दो और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली है। दोनों घटना के बाद से फरार थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस
विस्तार
पटेलनगर क्षेत्र में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे 14 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूट की रकम के 82 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सात नवंबर को राजेश कुमार सोनी अपने साथियों दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर के साथ प्लॉट के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। राजेश की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
घटना के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस ने नौ नवंबर को तीन आरोपियों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से लूट के 1.50 लाख रुपये बरामद हुए थे। इसके बाद 10 नवंबर को कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड राजनीति: 2027 में कांग्रेस का CM चेहरा कौन? मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर हरीश रावत का बड़ा बयान
वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सर्विलांस और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिद्धांत बडोनी (24) निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला और दीपक सिंह शेखावत (25) निवासी एमडीडीए कॉलोनी, लक्ष्मण चौक को गुप्तकाशी से गिरफ्तार कर लिया। सिद्धांत के कब्जे से 40 हजार और दीपक से 42 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनके कब्जे से कुल 3.02 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।