Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nitin set out to attack his nephew when father intervenedhe killed him instead FIR registered

देहरादून: भांजे पर हमला करने बढ़ा था नितिन, पिता बीच में आए तो उन्हीं को मार डाला, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Nov 2026 11:03 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 11 Nov 2026 11:03 PM IST
सार

नितिन अपने भांजे ऋषभ से रुपये मांग रहा था। ऋषभ ने रुपये देने से इन्कार किया तो नितिन दरांती लेकर उस पर हमला करने के लिए दौड़ा। इधर, तुलेश्वर अपने बेटे ऋषभ को लेकर घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद अचानक मदन राणा चिल्लाते हुए घर के गेट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नितिन ने उन्हें चाकू मार दिया है।

विज्ञापन
Nitin set out to attack his nephew  when father intervenedhe killed him instead FIR registered
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राजपुर थाना क्षेत्र के डांडी गांव में नशे के लिए रुपये नहीं मिलने पर शुरू हुआ विवाद पिता की हत्या तक पहुंच गया। आरोपी नितिन राणा पहले अपने भांजे ऋषभ पर धारदार हथियार से हमला करने के लिए बढ़ा। भांजा जान बचाकर भागा तो पिता मदन राणा ने बेटे को समझाने और रोकने का प्रयास किया। इस पर नितिन ने पिता पर ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मदन राणा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना नौ नवंबर की शाम करीब 6:45 बजे की है। मामले में शिकायतकर्ता तुलेश्वर ने राजपुर थाने में अपने साले नितिन राणा (31) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार, वह अपनी ससुराल के पास स्थित घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें ससुर मदन राणा के घर से शोर-शराबा सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो नितिन अपने पिता के साथ बहस और गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन


वहां उनका बेटा ऋषभ भी मौजूद था। नितिन अपने भांजे ऋषभ से रुपये मांग रहा था। ऋषभ ने रुपये देने से इन्कार किया तो नितिन दरांती लेकर उस पर हमला करने के लिए दौड़ा। किसी तरह ऋषभ वहां से भाग निकला। इसके बाद मदन राणा ने बेटे को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने नितिन को झगड़ा न करने और शांत रहने के लिए कहा, लेकिन वह लगातार विवाद करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद, गोदियाल का सरकार पर वार, काशीपुर में बच्ची से हैवानियत

Trending Videos

इधर, तुलेश्वर अपने बेटे ऋषभ को लेकर घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद अचानक मदन राणा चिल्लाते हुए घर के गेट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नितिन ने उन्हें चाकू मार दिया है। तुलेश्वर ने देखा कि उनके सीने के नीचे से खून निकल रहा था। उनकी सास कमला देवी भी मौके पर पहुंचीं और मदन राणा को संभालने लगीं।

परिजन आनन-फानन में मदन राणा को कोरोनेशन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि तुलेश्वर की तहरीर पर आरोपी नितिन राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed