फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Self-enumeration will begin on November

Dehradun News: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, एक दिसंबर से जनगणना का काम

Fri, 30 Oct 2026 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Self-enumeration will begin on November
उत्तराखंड में 16 नवंबर से स्व-गणना की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। वहीं, एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रदेशभर में जनगणना का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। शासन के सचिव दीपक कुमार ने सभी अधिकारियों को इस प्रक्रिया को लेकर आम जनता को जागरूक करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


संस्कृति, शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को पीपलकोटी में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जनगणना की तैयारियों के अलावा शिक्षा, कृषि और महिला सशक्तीकरण के मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सचिव ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में द्वितीय राजकीय भाषा संस्कृत में भी नाम पट्टिकाएं लगवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक और भाषायी विरासत के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे सभी सरकारी कार्यालयों में प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकीकृत कृषि मॉडल और महिला सशक्तीकरण पर जोर
बैठक में सचिव ने कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसी विभिन्न गतिविधियों को एक साथ जोड़ते हुए एक एकीकृत कृषि मॉडल विकसित करने की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए। महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से जोड़ा जाए, ताकि उनके लिए आजीविका के नए अवसर पैदा हो सकें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती, अधिशासी अभियंता तनुज काम्बोज और जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला समेत विभिन्न विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed