Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State foundation day celebrations CM Dhami highlighted achievements

देहरादून: राज्योत्सव समारोह में सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- विकसित उत्तराखंड के लिए समर्पित है सरकार

Fri, 06 Nov 2026 11:32 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 06 Nov 2026 11:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए अलग राज्य के सपने को साकार किया था।

विज्ञापन
State foundation day celebrations CM Dhami highlighted achievements
सीएम धामी और अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित होकर काम कर रही है। केंद्र के सहयोग से प्रदेश में कनेक्टिविटी, पर्यटन, उद्योग, स्वरोजगार और आधारभूत विकास को नई गति मिल रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए अलग राज्य के सपने को साकार किया था। अब केंद्र के सहयोग से राज्य सरकार आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए धामी ने कहा कि कुछ ताकतें विकास पर सार्थक चर्चा करने के बजाय भ्रम और टकराव का माहौल बनाने का प्रयास कर रही हैं। लोकतंत्र में सवाल पूछना और असहमति जताना सभी का अधिकार है, लेकिन युवाओं को भड़काना, अफवाह फैलाना और हिंसा को प्रोत्साहित करना स्वीकार्य नहीं है। लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं के प्रति दोहरा रवैया भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता के साथ है तथा कांग्रेस के भ्रामक प्रचार और झूठे वादों में नहीं आएगी।

शाह के बयान पर बरसे हरीश रावत: बोले- जुमे की छुट्टी व किसी घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा


मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का वादा किया था, लेकिन आज वहां कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं हैं। हिमाचल का बजट करीब 54,928 करोड़ रुपये है, जबकि उत्तराखंड का बजट 1.11 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह राज्य सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) करीब 3.82 लाख करोड़ रुपये, प्रति व्यक्ति आय लगभग 2.74 लाख रुपये और आर्थिक वृद्धि दर 7.23 प्रतिशत रहने का अनुमान है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 25 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, सुरक्षा और संवेदनशील एवं जवाबदेह शासन चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed