Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Examinations to begin in second week of February 2027 across 1270 centres

उत्तराखंड बोर्ड: 1270 केंद्रों पर फरवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू होंगी परीक्षाएं, 146 संवेदनशील केंद्र घोषित

Mon, 23 Nov 2026 10:48 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 23 Nov 2026 10:48 PM IST
सार

बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिषद की माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Examinations to begin in second week of February 2027 across 1270 centres
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी। परीक्षाओं के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रदेशभर में कुल 1270 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 146 केंद्रों को संवेदनशील और पांच केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिषद की माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया। बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 1270 परीक्षा केंद्रों में से 49 एकल व 1221 मिश्रित केंद्र होंगे। वर्ष 2026 की तुलना में वर्ष 2027 में नौ परीक्षा केंद्र अधिक बनाए गए हैं। बैठक में तय किया गया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता और नकल की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद सिमल्टी, उत्तराखंड विद्यालयी परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल, अपर निदेशक गोविंद राम जायसवाल, अपर निदेशक गढ़वाल मंडल पीके बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: सात मृतकों की हुई अंत्येष्टि, गुलदार ने महिला को मार डाला, कल होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट

Trending Videos

हरिद्वार में सबसे अधिक व चंपावत में सबसे कम परीक्षार्थी
प्रदेश में 1270 परीक्षा केंद्रों पर 208424 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, इसमें हाईस्कूल के 109282 और इंटरमीडिएट के 99142 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हरिद्वार में सबसे अधिक 48320 और चंपावत में सबसे कम 5277 परीक्षार्थी हैं। वहीं, टिहरी में सबसे अधिक 136 और चंपावत में सबसे कम 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

हरिद्वार में चार परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील
हरिद्वार में सबसे अधिक चार परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। जबकि संवेदनशील केंद्रों में नैनीताल में सबसे अधिक 38 केंद्र संवेदनशील हैं। ऊधमसिंह नगर संवेदनशील केंद्रों में दूसरे नंबर पर हैं। यहां 37 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। जबकि हरिद्वार में 14, देहरादून में दो, रुद्रप्रयाग में चार, पिथौरागढ़ में 22, चंपावत में 11, बागेश्वर में सात, अल्मोड़ा में 11 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed