Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors have offered specific advice regarding sweets, food and drink, and pollution during Diwali.

दिवाली में लापरवाही न कर दे बीमार: पटाखों के धुएं से लेकर खान-पान तक बरतें सावधानियां, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Sat, 07 Nov 2026 08:15 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Nov 2026 08:15 PM IST
सार

रोशनी और उल्लास के पर्व दिवाली पर मिठाइयों की अधिकता, खान-पान में लापरवाही, भागदौड़ और बढ़ता प्रदूषण आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। डॉक्टरों ने इस संबंध में खान-पान से जुड़ी विशेष सलाह दी है।

विज्ञापन
Doctors have offered specific advice regarding sweets, food and drink, and pollution during Diwali.
दिवाली के उत्साह में खानपान और दिनचर्या का रखें ध्यान - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

त्योहारों की भागदौड़, खान-पान में लापरवाही, मिठाइयों की अधिकता और बढ़ता प्रदूषण सबसे ज्यादा डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) के मरीजों के लिए जोखिम भरा साबित होता है। जरा सी चूक शुगर लेवल को अनियंत्रित करने के साथ हृदय पर भी दबाव बढ़ा सकती है। ऐसे में त्योहार की खुशियों के बीच अपनी सेहत का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। दिवाली के दौरान गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज किस तरह सतर्क रहकर सुरक्षित त्योहार मना सकते हैं, इस पर शहर के छह प्रमुख वरिष्ठ चिकित्सकों ने कुछ सुझाव और सावधानियां साझा की हैं -

विज्ञापन




डॉक्टरों ने दी ये विशेष सलाह
खुशियों के इस दौर में अपनी सेहत से समझौता न करें। खान-पान में थोड़ी सी लापरवाही शुगर और ब्लड प्रेशर को अचानक बढ़ा सकती है। पार्टी या आयोजनों में जाने से पहले फल और सब्जियों जैसे फाइबर युक्त आहार जरूर लें, ताकि मीठे का असर सीमित रहे। नमकीन और अत्यधिक तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं और कम सोडियम वाले विकल्पों को प्राथमिकता दें। सुरक्षित आतिशबाजी के साथ संयमित जीवनशैली अपनाएं, क्योंकि त्योहारों की सच्ची चमक आपके स्वस्थ जीवन में ही है।"- डॉ. एसके गुप्ता, फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे सांस, हृदय, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में बुजुर्ग और सांस के मरीज बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और बाहर जाते समय एन-95 मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। इनहेलर और नियमित दवाएं समय पर लें। चूंकि बाहर प्रदूषण के कारण टहलना सुरक्षित नहीं है, इसलिए डायबिटीज और बीपी के मरीज घर के अंदर, इनडोर जिम या बेसमेंट में ही वॉक, साइकलिंग व योग जैसी शारीरिक गतिविधियां जारी रखें।- डॉ. मोहम्मद शोएब, चेस्ट फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार पर मिठाइयों, तले-भुने खाद्य पदार्थों और नमकीन का सेवन सीमित रखें, क्योंकि अधिक चीनी से ब्लड शुगर बढ़ सकती है, जबकि ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है। त्योहार की व्यस्तता में अपनी नियमित दवाएं या इंसुलिन लेना न भूलें। साथ ही, समय-समय पर ब्लड शुगर और बीपी की जांच करते रहें। पर्याप्त पानी पिएं और भोजन के बाद 15-20 मिनट की हल्की सैर करें।-डॉ. शोवाना वेष्णवी, प्रिंसिपल कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन, मैक्स हॉस्पिटल सेक्टर 128 

लंबे समय तक भूखे रहने से बचें
गर्भवती महिलाओं को लंबे समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए। थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल पर पौष्टिक आहार और हल्के स्नैक्स लेते रहें, जिससे शरीर में ऊर्जा का स्तर सामान्य बना रहे और कमजोरी या गैस की समस्या न हो। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें और प्रचुर मात्रा में तरल पदार्थ (पानी, नारियल पानी, सूप आदि) पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें। जिन गर्भवती महिलाओं को शुगर या जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या है, वह मीठे का सेवन बेहद सीमित या बंद रखें। उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रही महिलाएं भोजन में नमक और चाट मसाले की मात्रा कम करें।- डॉ. मीरा पाठक, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, भंगेल सीएचसी


दिवाली के उत्साह में खानपान और दिनचर्या की अनदेखी सेहत पर भारी पड़ सकती है। विशेष रूप से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इस दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मिठाइयों, तली-भुनी चीजों और अत्यधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों से परहेज रखें या इनका सेवन बेहद सीमित करें। डायबिटीज के मरीज नियमित अंतराल पर अपनी ब्लड शुगर की जांच करते रहें और दवाइयां समय पर लें। वहीं, हाई बीपी के मरीज भोजन में नमक की मात्रा नियंत्रित रखें, पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूर रहें। त्योहार के दौरान भी समय पर भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्की शारीरिक गतिविधि या नियमित व्यायाम जरूर जारी रखें, ताकि बिना सेहत बिगड़े दिवाली का आनंद लिया जा सके।- डॉ. राहुल पाराशर, कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, कैलाश अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed