फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   azam khan jail quarantine room special barrack bedding medical care

जेल पहुंचते ही आजम खां को आया गुस्सा!: बैरक में बेड न देख भड़के, कंबल-चादर लेने से किया इनकार; दिए गए उपहार

Sun, 01 Nov 2026 10:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 01 Nov 2026 10:05 PM IST
सार

जेलर किशोर कुमार दीक्षित ने बताया कि आजम खां को दोपहर करीब 1:30 बजे जिला कारागार लाया गया था। शुरुआत में उन्होंने क्वारंटाइन रूम की व्यवस्था पर नाराजगी जताई और उसमें बेड लगाने की मांग की। हालांकि जेल के नियमों का हवाला देते हुए प्रबंधन ने उन्हें बेड उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
azam khan jail quarantine room special barrack bedding medical care
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को जिला कारागार में विशेष बैरक में रखा गया है। जेल पहुंचने के बाद उन्होंने क्वारंटाइन रूम में रहने से इनकार कर दिया और अलग से व्यवस्था करने की मांग की। बैरक में बेड की सुविधा न मिलने पर भी वह जेल प्रबंधन से नाराज हो गए। काफी समझाने के बाद वह विशेष बैरक में रहने के लिए तैयार हुए।

विज्ञापन

 

Trending Videos

आजम ने जेल में अपने खराब समय को कोसा
जेलर किशोर कुमार दीक्षित ने बताया कि आजम खां को दोपहर करीब 1:30 बजे जिला कारागार लाया गया था। शुरुआत में उन्होंने क्वारंटाइन रूम की व्यवस्था पर नाराजगी जताई और उसमें बेड लगाने की मांग की। हालांकि जेल के नियमों का हवाला देते हुए प्रबंधन ने उन्हें बेड उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। इस पर आजम खां ने नाराजगी जताई और अपने खराब समय को कोसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी दवाइयां दी गईं
जेल प्रबंधन के मुताबिक, रामपुर जेल से मिली सात लाइन की मेडिकल रिपोर्ट और साथ लाई गई पुरानी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आजम खां को लीवर और हृदय संबंधी बीमारी की दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। सोमवार को जेल की चिकित्सा टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उन्हें जरूरत की दवाएं और कमर दर्द से संबंधित जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

विज्ञापन

समर्थकों ने दिए कंबल और चादर
जेल प्रबंधन के अनुसार, आजम खां के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी जिला कारागार पहुंचे थे। समर्थकों ने उन्हें कई सामान और उपहार दिए, जिन्हें नियमानुसार लॉकर में रखवा दिया गया। जेल का कंबल और चादर इस्तेमाल नहीं करने की जिद पर उन्हें समर्थकों की ओर से लाया गया कंबल और चादर उपलब्ध कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed