Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   muradnagar liquor shop salesman assault video viral

यूपी: शराब का पव्वा ने देने पर सेल्समैन को जमकर पीटा, दूध बेचने वाले ने साथियों को बुलाकर की पिटाई; वीडियो

Tue, 10 Nov 2026 07:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 07:06 PM IST
सार

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
muradnagar liquor shop salesman assault video viral
शराब ने देने पर सेल्समैन की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादनगर स्थित पाइपलाइन मार्ग पर शाहपुर गांव मोड़ के पास स्थित देसी शराब की दुकान पर उधार शराब का पव्वा नहीं देने पर विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों को बुलाकर दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


Trending Videos

संजय शराब की दुकान पर करता है काम
जनपद बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के भगौर गांव निवासी सौरभ और संजय मुरादनगर के शाहपुर गांव मोड़ स्थित देसी शराब की दुकान पर काम करते हैं। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को मथुरापुर गांव निवासी एक युवक दुकान पर पहुंचा और उधार शराब का पव्वा मांगा। उधार देने से मना करने पर युवक गाली-गलौज करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो वायरल
आरोप है कि उसने फोन कर अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद युवकों ने मिलकर सौरभ के साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed