फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   36 players selected for state-level netball

Gurugram News: राज्य स्तरीय नेटबॉल के लिए 36 खिलाड़ी चुने गए

Tue, 27 Oct 2026 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
36 players selected for state-level netball
सेक्टर-56 स्थित सूरज स्कूल में हुआ ट्रायल, 65 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। जूनियर हरियाणा राज्य नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें 18 लड़के और 18 लड़कियां शामिल हैं। यह चयन ट्रायल सेक्टर-56 स्थित सूरज स्कूल में आयोजित किया गया।
जिला नेटबॉल संघ ने इस ट्रायल का आयोजन किया था। इसमें जिले के चार खंडों गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और फरुखनगर से कुल 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों में 34 लड़के और 31 लड़कियां शामिल थीं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब उन्नीसवीं जूनियर हरियाणा राज्य नेटबॉल, फास्ट 5 जूनियर नेटबॉल और तीसरी जूनियर मिश्रित टीम प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस ट्रायल से जिले में नेटबॉल के प्रति युवाओं की रुचि भी सामने आई।
विज्ञापन

जिला नेटबॉल संघ के संयुक्त सचिव शिवरतन शर्मा ने चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रदर्शन के आधार पर 36 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास करने और जिले का नाम रोशन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed