Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three more directors of Ansal Hi-Tech Township arrested

नोएडा डीएम का बड़ा एक्शन: 77.66 करोड़ का रेरा बकाया न चुकाने पर तीन निदेशक गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 12 Nov 2026 02:39 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 02:39 PM IST
सार

अंसल हाईटेक टाउनशिप के तीन निदेशकों को बकाया नहीं चुकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उन्हें 15 दिन के लिए जेल भेजा गया है। बिल्डर पर यूपी रेरा की करीब 250 आरसी के तहत 77.66 करोड़ रुपये बकाया हैं।

विज्ञापन
Three more directors of Ansal Hi-Tech Township arrested
अंसल हाईटेक टाउनशिप के तीन और निदेशक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को अंसल हाईटेक टाउनशिप के तीन और निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 15 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया। इससे पहले 30 अक्तूबर को कंपनी के एक अन्य निदेशक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कंपनी पर यूपी रेरा के करीब 250 रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) के तहत 77.66 करोड़ रुपये बकाया हैं। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन ने वसूली की कार्रवाई तेज की है।

विज्ञापन


अंसल हाईटेक टाउनशिप पर प्रशासन का एक्शन
दादरी तहसील क्षेत्र में अंसल हाईटेक टाउनशिप का प्रोजेक्ट है। समय पर फ्लैटों का कब्जा नहीं मिलने पर खरीदारों ने यूपी रेरा में शिकायत की थी। सुनवाई के बाद प्राधिकरण ने बिल्डर को खरीदारों की समस्याओं का निस्तारण करने और बकाया भुगतान के आदेश दिए। आदेशों का पालन नहीं होने पर यूपी रेरा ने रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किए। इनकी वसूली की जिम्मेदारी दादरी तहसील की राजस्व टीम को सौंपी गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक बार-बार नोटिस देने के बावजूद बिल्डर ने बकाया राशि जमा नहीं की। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 30 अक्तूबर को कंपनी के निदेशक बंटी निवासी प्राणगढ़ी, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया था।अंसल ग्रुप के खिलाफ प्रशासन पहले भी कार्रवाई कर चुका है। वर्ष 2023 में कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी वसूली के लिए कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन करीब 1.66 लाख वर्ग मीटर जमीन कुर्क कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउसकीपिंग और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बनाया निदेशक
बुधवार को गिरफ्तार किए गए तीनों निदेशक की पहचान श्रीराम निवासी हरदोई, मोहम्मद अलीम और तस्लीम निवासी खतौली के रूप में हुई है। श्रीराम वर्तमान में गाजियाबाद के कनावनी गांव में रहता है, जबकि अलीम और तस्लीम मसूरी क्षेत्र में रह रहे थे। इनमें अलीम और तस्लीम सगे भाई है। दोनों हाउसकीपिंग का काम करते हैं। वहीं श्रीराम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। खरीदारों का आरोप है कि बिल्डर कंपनियों में इसी तरह कर्मचारियों को निदेशक बनाकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed