{"_id":"6ae19040bd6fe49ab80ee74b","slug":"youth-dies-in-a-road-accident-in-the-punjabi-bagh-police-station-area-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दर्दनाक हादसा: डीटीसी बस ने बाइक सवार को कुचला, 22 वर्षीय युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: डीटीसी बस ने बाइक सवार को कुचला, 22 वर्षीय युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 28 Oct 2026 11:33 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:33 AM IST
सार
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल डीटीसी बस की पहचान कर उसे तलाशा जा सके। मामले में कानून के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यहां एक डीटीसी बस ने एक बाइक सवार सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 7:23 बजे पंजाबी बाग थाने में सड़क हादसे की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि डीटीसी बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया था। मृतक की पहचान पंजाबी बाग की इंदिरा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सोनू इंदिरा कॉलोनी स्थित अपनी झुग्गी में परिवार के साथ रहता था। उसके पिता भारत की चिकन की दुकान है, जबकि मां गृहिणी हैं। उसका 17 वर्षीय छोटा भाई विकास डिलीवरी बॉय का काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल डीटीसी बस की पहचान कर उसे तलाशा जा सके। मामले में कानून के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।