कटरीना-विक्की: कपल ने दिवाली पर पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, क्यूट नजर आए विहान; सेलेब्स ने लुटाया प्यार
- कटरीना कैफ ने विक्की कौशल से 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी।
- हाल ही में कटरीना को उनके लुक के लिए ट्रोल किया गया।
- इस मुद्दे को सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में उठाया था।
विस्तार
कटरीना कैफ ने दिवाली के दिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में कटरीना का बेटा विहान भी है। कटरीना ने पीला आउटफिट पहना है। वहीं विक्की कौशल ने क्रीम रंग का आउटफिट पहना है। कपल के बेटे विहान ने क्रीम कलर का कुर्ता पहना है और पीली सदरी पहनी है।
रामायण: रणबीर कपूर के लिए इस कलाकार ने किया स्टंट डबल, तस्वीरें शेयर कर दिखाया सेट का नजारा; दिखी वनवास की झलक
कटरीना कैफ ने अपने बेटे विहान के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली। सभी को ढेर सारा प्यार। आपके जीवन में उजाला और खुशियां आएं। विक्की, कैटरीना और विहान।'
कटरीना की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। करीना कपूर ने लिखा 'पुद्दिंग बाबा। भगवान तुम्हारी रक्षा करे।' करण जौहर ने लिखा 'बहुत क्यूट। विहान को जन्मदिन की बधाई।' रकुल प्रीत सिंह ने लिखा 'बहुत मासूम। भगवान आपकी रक्षा करे।' इनके अलावा कियारा आडवाणी, आयुष्मान खुराना, अथिया शेट्टी और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
कटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की। 2025 में इस जोड़े के घर उनके पहले बच्चे बेटे विहान का जन्म हुआ।
कटरीना की क्यों हुई ट्रोलिंग?
हाल ही में डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने की वजह से कटरीना को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बच्चे के जन्म के बाद, वह सितंबर में मुकेश अंबानी परिवार की तरफ से आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। इस दौरान इस जोड़े की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे। इस मुद्दे को सलमान ने बिग बॉस में उठाया
इस मामले पर अभिनेत्री ने कहा कि इस तरह की आलोचना किसी जानकारी की कमी को नहीं, बल्कि लोगों की अपनी निजी पसंद को दर्शाती है।