{"_id":"6ae59aa7f30f2d93840ad1cc","slug":"varun-dhawan-pose-with-his-co-star-sidharth-malhotra-say-thanks-bhabhi-ji-kiara-advani-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन: सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी कियारा को एक्टर ने बुलाया भाभी, इस बात के लिए अदा किया कपल का शुक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन: सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी कियारा को एक्टर ने बुलाया भाभी, इस बात के लिए अदा किया कपल का शुक्रिया
Sat, 31 Oct 2026 01:07 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:07 PM IST
सार
- Varun Dhawan: वरुण धवन ने अपने साथी कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
- इस पोस्ट के कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा है। इस पर करण जौहर ने कमेंट किया है।
- वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
वरुण धवन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विस्तार
अभिनेता वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद से दोनों ने व्यवसायिक और निजी जिंदगी में काफी लंबा सफर तय किया है। भले ही इन वर्षों में उनके रास्ते अलग-अलग रहे हों, मगर उनके बीच का दोस्ताना रिश्ता आज भी वैसा ही है।
जब भी ये दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं, तो उनके फैंस उन्हें साथ देखकर बहुत खुश होते हैं। इससे पता चलता है कि इतने वर्षों बाद भी उनकी दोस्ती बरकरार है। हाल ही में वरुण ने मुंबई में सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी से उनके घर पर मुलाकात की।

Trending Videos
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण की पोस्ट में क्या है?
कपल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए वरुण ने मजाक में कहा, 'बहस हो सकती है, मगर मेरे भाई के साथ कभी कोई दुश्मनी नहीं रही। मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद, भाभी जी।' वरुण ने कियारा को 'भाभी जी' कह कर संबोधित किया। इस शब्द ने फैंस का ध्यान खींचा है।

प्रियंका की दिवाली पार्टी: सान्या के दिलकश अंदाज ने जीता दिल, लाल लहंगे में विनी हार्लो ने लूटी महफिल
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
करण जौहर ने किया कमेंट
वरुण की पोस्ट को रीशेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, 'भाई, तुम हमेशा मेरे लिए पहले नंबर पर रहोगे।' फिल्म निर्माता करण जौहर, जिन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के जरिए वरुण और सिद्धार्थ को बॉलीवुड में पेश किया था, ने दोनों के फिर से एक साथ आने पर दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'रोहन और अभिमन्यु के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन भर का एक मजबूत रिश्ता।'

कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
वरुण की पहली पसंद हैं सिद्धार्थ
- वरुण और सिद्धार्थ का यह मिलन 'कॉफी विद करण' के हाल ही में प्रसारित एक नए एपिसोड के बाद हुआ है, जिसमें वरुण शामिल हुए थे और उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई थी।
- बातचीत के दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने वरुण से पूछा कि सीरीज 'हीटेड राइवलरी' के रीमेक में वह किस पुरुष सह-कलाकार के साथ काम करना चाहेंगे। वरुण ने सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम लिया।
- करण ने तुरंत अपनी सहमति देते हुए दोनों की जोड़ी को अच्छी पेयरिंग बताया।
- अपनी पसंद के बारे में बताते हुए, वरुण ने कहा कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में उनके किरदारों के बीच एक दिलचस्प तालमेल था।
View this post on Instagram