Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh Indore concert: Indore Police increased security for singer November 15 show

दिलजीत दोसांझ इंदौर कॉन्सर्ट: 'जय श्री महाकाल' जयकारे के साथ पहुंचे सिंगर, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 14 Nov 2026 10:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Nov 2026 10:05 PM IST
सार

  • Diljit Dosanjh Indore concert: दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर को इंदौर में कॉन्सर्ट होने वाला है।
  • इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आयोजकों के साथ बैठक करके सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की गई है।
  • इस बीच दिलजीत दोसांझ इंदौर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Indore concert: Indore Police increased security for singer November 15 show
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

चर्चित पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। यह उनके 'ऑरा इंडिया टूर' का दूसरा शो होगा। पहला शो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुआ था। इंदौर कॉन्सर्ट में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। सिंगर के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर कथित तौर पर मिली धमकियों के बीच सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

34 घंटे का सफर पूरा कर इंदौर पहुंचे दिलजीत
दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट 15 नवंबर 2026 को बायपास स्थित डिलाइट दस्तूर ग्राउंड पर होने जा रहा है। दिलजीत दोसांझ ने आज 14 नवंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, '34 घंटे का सफर और हम इंदौर पहुंच गए हैं। कल मिलते हैं शाम को। जय श्री महाकाल'।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलजीत बोले- 'क्या लगा था नहीं आएंगे'?
इसके अलावा उन्होंने एक और स्टोरी भी शेयर की है। इसमें दिलजीत फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक शख्स है। वह गाना गा रहा है, 'जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा। रोके जमाना चाहे रोके खुदाई तुमको आना पड़ेगा। जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा'। इसके बाद दिलजीत कहते हैं, 'आ गए इंदौर। क्या लगता था नहीं आएंगे? लौट आए'।

विज्ञापन

फाइनल परमिशन का इंतजार क्यों?
इंदौर पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए सिक्योरिटी बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्सर्ट को लेकर फाइनल परमिशन इस बात पर निर्भर करेगी कि वेन्यू हर तय सुरक्षा शर्त को पूरा करता है या नहीं। कथित तौर पर मिली धमकियों की खबरों के बीच पुलिस इवेंट को लेकर तैयारियों पर कड़ी नजर रख रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाबी सिंगर के इस कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोग आएंगे। दिलजीत भी इंदौर पहुंच चुके हैं। हालांकि, कॉन्सर्ट की फाइनल परमिशन अभी भी रिव्यू में है। यह इस बात पर निर्भर करेगी कि वेन्यू सभी जरूरी सुरक्षा स्टैंडर्ड को पूरा करता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed