फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Keerthy Suresh Says She Wanted to Enter Hindi Industry But Was Never In A Race

कीर्ति सुरेश: नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली अभिनेत्री ने क्यों नहीं की बॉलीवुड में आने की जल्दबाजी? खुद बताई वजह

Tue, 27 Oct 2026 02:00 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 02:00 PM IST
सार

  • साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश जल्द हिंदी ओटीटी सीरीज 'अक्का' में नजर आने वाली हैं।
  • इस सीरीज में उनके साथ राधिका आप्टे भी नजर आएंगी।
  • अब हाल ही में कीर्ति नें बॉलीवुड में काम करने को लेकर बात की है।

विज्ञापन
Keerthy Suresh Says She Wanted to Enter Hindi Industry But Was Never In A Race
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज 'अक्का' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज में वह अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ दिखाई देंगी। बता दें कि साउथ अभिनेत्री कीर्ति ने 2024 में वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बेबी जॉन’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।
विज्ञापन


अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में आने और काम करने को लेकर बात की। कीर्ति ने बताया कि वह हिंदी सिनेमा में काम करना चाहती थीं, लेकिन इसके लिए उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं थी। वह चाहती थीं कि सब कुछ सही समय पर अपने आप हो।
विज्ञापन
Trending Videos

Keerthy Suresh Says She Wanted to Enter Hindi Industry But Was Never In A Race
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
क्या बोलीं कीर्ति सुरेश?
कीर्ति ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'मैं निश्चित रूप से किसी समय हिंदी सिनेमा में काम करना चाहती थी और आखिरकार ऐसा हुआ। इसकी शुरुआत 'अक्का' से हुई। इस बीच 'बेबी जॉन' आई और उसके बाद मैंने राजकुमार राव के साथ 'रफ्तार' नाम की फिल्म की। यह फिल्म भी जल्द रिलीज होनी चाहिए।'

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं किसी रेस में नहीं हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे बहुत सारी फिल्में करनी हैं। मैं वही काम कर रही हूं जो मुझे पसंद है। हिंदी सिनेमा में काम करने का मौका भी मुझे इसी तरह मिला। मैं इसके पीछे भाग नहीं रही थी। सब कुछ अपने आप सही समय पर हुआ और अब देखूंगी कि इसे आगे कैसे बढ़ाना है।'

कैसे कीर्ति को मिली 'अक्का'?
कीर्ति ने बताया कि धर्मा (निर्देशक) ने मेरी फिल्म 'सानी कायिधम' देखी थी। उसमें मेरा किरदार बेहद मजबूत और बेखौफ था, लेकिन उसके अंदर एक संवेदनशील पहलू भी था। मुझे हमारी पहली मुलाकात याद है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह फिल्म देखी है। तब मैंने उनसे कहा कि अब मैं समझ गई कि आप मुझे यह किरदार क्यों देना चाहते हैं।
विज्ञापन

Keerthy Suresh Says She Wanted to Enter Hindi Industry But Was Never In A Race
अक्का टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है 'अक्का' की कहानी?
कीर्ति और राधिका स्टारर ‘अक्का’ की कहानी 1980 के दशक में पेरनुरु नाम के एक काल्पनिक राज्य में दिखाई गई है, जहां महिलाओं का दबदबा है। फिल्म की कहानी भवानी (कीर्ति) और रुद्रा (राधिका) नाम की दो ताकतवर महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की अलग-अलग सोच और उनके बीच की दुश्मनी राज्य में सत्ता के समीकरण तय करती है।

कब रिलीज होगी 'अक्का'?
  • 'अक्का' का निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है।
  • सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे के अलावा तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, अंशुमान पुष्कर और मोनिका पंवार समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • इस सीरीज का निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने किया है।
  • 'अक्का' 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed