फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anurag's name corrected in voter list, removed from five out of six places

Gorakhpur News: मतदाता सूची में दुरुस्त हुआ अनुराग का नाम, छह में पांच जगहों से हटार

Mon, 02 Nov 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Anurag's name corrected in voter list, removed from five out of six places
गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत तैयार की गई मतदाता सूची में कैंपियरगंज के फुलवरिया निवासी संजय के पुत्र अनुराग का नाम अब दुरुस्त कर दिया गया है। सूची में छह स्थानों पर नाम था, अधिकारियों ने जांच के बाद पांच स्थानों से नाम हटा दिए हैं। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

अनुराग ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत जनसेवा केंद्र से फरवरी 2026 में ऑनलाइन फॉर्म-छह भरवाया था। उनका नाम बूथ-347 पर छह जगहों पर दर्ज हो गया। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जांच शुरू कराई तो मामला सही पाया गया। एसडीएम कैंपियरगंज आलोक रंजन सिंह ने अनुराग के घर जाकर दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक का बयान दर्ज किया गया। उसने बताया कि फॉर्म भरते समय ओटीपी नहीं था रहा था। इसी गफलत में छह बार आवेदन हो गया। ऑनलाइन आवेदन की बिना जांच किए मतदाता सूची में दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने छह में पांच स्थानों पर नाम हटवाने की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सहायक रिटर्निंग अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी (बीलएलओ) के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति डीएम ने पहले ही कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed