{"_id":"6af1f4ad7676b227b703a267","slug":"hundreds-of-berths-available-on-festival-special-trains-until-november-end-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: त्योहार विशेष ट्रेनों में नवंबर के अंत तक खाली हैं सैकड़ों बर्थ, यात्री करा सकेंगे आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: त्योहार विशेष ट्रेनों में नवंबर के अंत तक खाली हैं सैकड़ों बर्थ, यात्री करा सकेंगे आरक्षण
Mon, 09 Nov 2026 09:58 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:58 PM IST
सार
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से चलाई जा रही विशेष ट्रेनों में नवंबर के अंत तक कई तारीखों पर बर्थ उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने नौ नवंबर की शाम ट्रेनों में खाली सीटों का ब्योरा जारी किया है।
विज्ञापन
ट्रेन।
विस्तार
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से चलाई जा रही विशेष ट्रेनों में नवंबर के अंत तक कई तारीखों पर बर्थ उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने नौ नवंबर की शाम ट्रेनों में खाली सीटों का ब्योरा जारी किया है। इसके अनुसार गोरखपुर से दिल्ली, जोधपुर, सियालदह, डिब्रूगढ़ और आसनसोल समेत विभिन्न रूटों पर चलने वाली विशेष ट्रेनों में यात्री आरक्षण करा सकते हैं।
विज्ञापन
- गोरखपुर-शकूरबस्ती त्योहार विशेष ट्रेन में 15 नवंबर को एसी प्रथम श्रेणी की सात, एसी द्वितीय की 40 और एसी तृतीय श्रेणी की 41 बर्थ खाली हैं। वहीं, 29 नवंबर को इन श्रेणियों में क्रमशः 15, 37 और 362 बर्थ उपलब्ध हैं।
- गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन में 13 नवंबर को एसी द्वितीय श्रेणी की सात, एसी तृतीय की 13 और शयनयान श्रेणी की 70 बर्थ खाली हैं। 27 नवंबर को एसी द्वितीय की 13 और एसी तृतीय की 36 बर्थ उपलब्ध हैं।
- गोरखपुर-सियालदह विशेष ट्रेन में 11 नवंबर को एसी द्वितीय श्रेणी की 19 और शयनयान की 13 बर्थ खाली हैं। इस ट्रेन में 13 नवंबर को एसी द्वितीय श्रेणी की 99 और शयनयान की 296 बर्थ उपलब्ध हैं।
- गोरखपुर-डिब्रूगढ़ विशेष ट्रेन में 12 नवंबर को एसी द्वितीय श्रेणी की 129 और शयनयान की 321 बर्थ खाली हैं। 26 नवंबर को इन दोनों श्रेणियों में क्रमशः 43 और 167 बर्थ उपलब्ध हैं।
- गोरखपुर-आसनसोल विशेष ट्रेन में 14 नवंबर को एसी द्वितीय श्रेणी की 76, एसी तृतीय की 380 और शयनयान की 397 बर्थ खाली हैं। 21 नवंबर को इन श्रेणियों में क्रमशः 72, 313 और 179 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं, 28 नवंबर को एसी द्वितीय की 77, एसी तृतीय की 342 और शयनयान की 370 बर्थ खाली हैं।
- अन्य विशेष ट्रेनों में भी सीटें उपलब्ध हैं। गाजीपुर सिटी-हडपसर विशेष ट्रेन में 26 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी की 111 और शयनयान की 88 बर्थ खाली हैं। 29 नवंबर को इन श्रेणियों में क्रमशः दो और 17 बर्थ उपलब्ध हैं। मऊ-जोधपुर विशेष ट्रेन में 24 नवंबर को एसी द्वितीय श्रेणी की 12 बर्थ खाली हैं। वहीं, छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन में 10 नवंबर को शयनयान श्रेणी की 146 बर्थ उपलब्ध हैं।
- बनारस-कोलकाता विशेष ट्रेन में 10 नवंबर को एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी की 702 और 24 नवंबर को 917 बर्थ खाली हैं। गोरखपुर-नारंगी विशेष ट्रेन में 15 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी की 285, 22 नवंबर को 32 और 29 नवंबर को 198 बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे ने यात्रियों से उपलब्ध सीटों के अनुसार समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन