{"_id":"6af1988d3697da4dc10b1ce4","slug":"memoriam-shriprakash-mani-tripathi-was-known-for-his-straightforward-and-candid-approach-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति शेष: कोई लाग-लपेट नहीं, बस सीधी बात करते थे श्रीप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति शेष: कोई लाग-लपेट नहीं, बस सीधी बात करते थे श्रीप्रकाश
Mon, 09 Nov 2026 03:25 PM IST
अनुराग रंजन
शिवप्रकाश शुक्ल, राज्यपाल तेलंगाना
शिवप्रकाश शुक्ल, राज्यपाल तेलंगाना
Published by: अनुराग रंजन
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:25 PM IST
सार
राजनीति में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी से काफी प्रभावित थे। अक्सर राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर उनसे चर्चा होती थी। वह तत्कालीन राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी बेबाक राय रखते थे।
विज्ञापन
दिवंगत श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिवाली के दिन पूर्व सांसद और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि के निधन की दुखद खबर मिली। उनके निधन से मन व्यथित है। उनसे मेरा काफी निकट का संबंध रहा। अक्सर उनसे मुलाकात होती थी और कई बार उनके घर पर साथ बैठने और भोजन करने का अवसर भी मिलता था। उनके व्यक्तित्व की सबसे खास बात थी कि वह अपनी बात बिना किसी लाग-लपेट के सीधे और स्पष्ट शब्दों में रखते थे।
सेना से आए थे इसलिए अनुशासन उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा था। राजनीतिक जीवन में भी वह अपने लिए ही नहीं, दूसरों के लिए भी कड़े अनुशासन और सिद्धांतों का पालन करने के पक्षधर थे। उनकी सोच स्पष्ट थी कि व्यक्ति की पहचान जाति और धर्म से नहीं, बल्कि उसकी योग्यता और काम से होनी चाहिए। इस मामले में वह कभी समझौता नहीं करते थे।
राजनीति में वह पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी से काफी प्रभावित थे। अक्सर राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर उनसे चर्चा होती थी। वह तत्कालीन राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी बेबाक राय रखते थे। उनके विचारों में स्पष्टता थी और अपनी बात कहने में कभी संकोच नहीं करते थे। दो बार सांसद रहे श्रीप्रकाश मणि ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा मुद्दों को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। भाजपा संगठन के कामकाज में भी उन्होंने कभी हस्तक्षेप नहीं किया। शायद यही वजह थी कि संगठन के लोग भी उनका बहुत सम्मान करते थे।