फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A burn ward has been set up in the emergency department of the Civil Hospital for Diwali, featuring a three-bed facility

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में दिवाली पर बर्न वार्ड तैयार, तीन बेड की रहेगी सुविधा

Tue, 03 Nov 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 03 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A burn ward has been set up in the emergency department of the Civil Hospital for Diwali, featuring a three-bed facility
भिवानी।
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखों से झुलसने और अन्य स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों की आशंका को देखते हुए चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपात विभाग में दो अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के लिए तीन बेड आरक्षित रखे गए हैं। इनपर प्राथमिक उपचार दिया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। त्योहार के दौरान मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की 24 घंटे सेवाएं रहेंगी और पर्याप्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई हैं।
---------------------------------------
विज्ञापन

मिलावटी मिठाई और खतरनाक पटाखों से रहें सावधान

दिवाली के मौके पर बाजारों में मिलावटी मिठाइयों और खतरनाक पटाखों की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। मिलावटी मिठाइयों के सेवन से पेट में संक्रमण, अपच, उल्टी और दस्त जैसी समस्या हो सकती है। पटाखों की चपेट में आने से हाथ-पैर झुलसने और आंखों में संक्रमण जैसी स्थिति सामने आ सकती है। प्रशासन मिलावटी मिठाइयों और अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने और छापेमारी करने में जुटा हुआ है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने कहा कि दिवाली पर केवल अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाइयों का सेवन करें। उच्च रक्तचार और मधुमेह के मरीज अधिक तैलीय या मीठा खाने से बचें। कोई भी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से परामर्श करें। प्रशासन की हिदायतों का पालन करते हुए ग्रीन पटाखों का प्रयोग करें और उत्सव को सावधानीपूर्वक मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------

आपात विभाग में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहेगा। पटाखों से जले घायलों के लिए आवश्यक दवाओं का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा सभी प्रकार के चिकित्सा विशेषज्ञ 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगे।

डॉ. बलवान सिंह, प्रभारी नागरिक अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed