फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth beaten for objecting to the molestation of his sister

Bhiwani News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की पिटाई

Tue, 03 Nov 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 03 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten for objecting to the molestation of his sister
भिवानी। बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने गए युवक पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लोहे की रॉड से युवक के सिर पर कई वार किए, जिससे वह बेसुध होकर गिर पड़ा। हमलावर युवक को अधमरा छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन



पीड़ित युवक ने जैन पुलिस चौकी में शिकायत दी। युवक ने बताया कि एक युवक उसकी बहन के साथ आते-जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ करता था। इसी बात को लेकर वह रविवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्त के साथ हनुमान गेट पर आरोपी से बातचीत करने गया था। पीड़ित के अनुसार वहां आरोपी के साथ छह से सात युवक मौजूद थे। बातचीत के दौरान उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी निकेश ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर इस संबंध में छह से अधिक युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed