{"_id":"6ae8ffa9d872231d890fa046","slug":"athletes-won-47-medals-at-the-athletics-meet-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165580-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने जीते 47 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने जीते 47 पदक
Tue, 03 Nov 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कोच, आयोजक व शिक्षक। स्कूल
- फोटो : Archive
रादौर। लाडवा स्थित संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 30 और 31 अक्टूबर को हुई स्वर्गीय ओम प्रकाश गर्ग मेमोरियल एथलेटिक्स मीट 2026-27 में इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर के विद्यार्थियों ने 47 पदक हासिल किए। पदकों की संख्या के आधार पर विद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें दौड़, कूद और गोला फेंक सहित एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। इंडियन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और रिले दौड़ में भी खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने कुल 47 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के बाद विद्यालय में उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश कुमार ने पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
-- -- -- -- -