फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Luhnu grounds in Bilaspur will be reserved for police recruitment.

Bilaspur News: बिलासपुर में पुलिस भर्ती के लिए लुहणू के मैदान होंगे रिजर्व

Sat, 31 Oct 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Luhnu grounds in Bilaspur will be reserved for police recruitment.
लुहणू खेल मैदान, यहां होगी पुलिस भर्ती। संवाद
दो से सात नवंबर तक हॉकी, कबड्डी, वाटर स्पोर्ट्स परिसर और सिंथेटिक ट्रैक रिजर्व रखने को लिखा पत्र
विज्ञापन

तीन से छह नवंबर तक 5637 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा, स्वास्थ्य विभाग से मांगे पांच चिकित्सक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में तीन से छह नवंबर तक होने वाली पुलिस भर्ती को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए खेल मैदानों और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए खेल और स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है।
पुलिस विभाग ने खेल विभाग को पत्र लिखकर दो से सात नवंबर तक लुहणू स्थित हॉकी मैदान, कबड्डी मैदान, वाटर स्पोर्ट्स परिसर और सिंथेटिक ट्रैक रिजर्व रखने का आग्रह किया है। भर्ती के दौरान इन मैदानों और परिसरों का इस्तेमाल शारीरिक दक्षता गतिविधियों और अन्य व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा। सात नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर इस दिन भी भर्ती प्रक्रिया जारी रखी जा सके।
विज्ञापन

वहीं, अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य जांच और आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग से पांच चिकित्सकों की सेवाएं मांगी गई हैं। पुलिस विभाग ने महिला अभ्यर्थियों की भर्ती के दिन महिला चिकित्सक और पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती के दिन पुरुष चिकित्सक तैनात करने का आग्रह किया है। इससे भर्ती के दौरान किसी अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत उपचार उपलब्ध करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में चार दिनों तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में कुल 5637 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 4202 पुरुष और 1435 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। तीन नवंबर को 1502 और चार नवंबर को 1500 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पांच नवंबर को 1200 पुरुष और 300 महिला अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। वहीं, छह नवंबर को 1135 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है। खेल विभाग से मैदान और परिसर उपलब्ध करवाने तथा स्वास्थ्य विभाग से पांच चिकित्सकों की सेवाएं देने का आग्रह किया गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed