{"_id":"6ae796b46afcdf23ba060ab5","slug":"mla-contributes-five-lakh-rupees-for-the-construction-of-a-shed-at-the-sair-fair-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171082-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सायर मेले में शेड निर्माण के लिए विधायक ने दिए पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सायर मेले में शेड निर्माण के लिए विधायक ने दिए पांच लाख रुपये
विज्ञापन
मेला समिति ने जताया आभार, हर वर्ष पहुंचते हैं बड़ी संख्या में लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। ऋषि मार्कंडेय जिला स्तरीय कृषक विकास एवं पशुपालक सायर मेले में शेड निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक रणधीर शर्मा की ओर से उपलब्ध करवाई गई इस राशि से मेला स्थल पर शेड का निर्माण किया जाएगा। इससे मेले में पहुंचने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।
मेला समिति ने आर्थिक सहयोग देने के लिए विधायक का आभार जताया है। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में शेड बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही आयोजन के दौरान भी व्यवस्थाएं सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।
समिति ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी मेले के विकास और क्षेत्र की जनहित से जुड़ी गतिविधियों के लिए इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर दौलतराम ठाकुर, सीताराम, जितेंदर धीमान, सुखराम सोढ़ी, बालकराम, श्यामलाल, गोपाल ठाकुर, परसराम, चेंगुराम, बाबूराम, देवराज शर्मा, विनोद कुमार, राजेश ठाकुर, आरती ठाकुर, रूपा शर्मा और परस राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।