फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC cadets held a rally to convey a message of national unity.

Bilaspur News: एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Sat, 31 Oct 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets held a rally to convey a message of national unity.
बिलासपुर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण करते हुए कैडेट्स। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
सरदार पटेल की जयंती पर महाविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, कैडेट्स ने ली शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी की गर्ल्स बटालियन, बॉयज बटालियन और रेडक्रॉस यूनिट के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में एनसीसी गर्ल्स बटालियन की केयरटेकर ऑफिसर शीतल धीमान भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कॉलेज चौक, गुरुद्वारा चौक और डिजिटल लाइब्रेरी सहित शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। इस दौरान कैडेट्स ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने आपसी भाईचारे और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed