{"_id":"6ae22abfff87bba6ab0acd55","slug":"keeping-a-check-on-adulteration-in-festive-sweets-inspection-vans-to-be-deployed-in-markets-chamba-news-c-88-1-ssml1006-201308-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: त्योहार की मिठास में मिलावट पर नजर, बाजारों में उतरेगी जांच वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: त्योहार की मिठास में मिलावट पर नजर, बाजारों में उतरेगी जांच वैन
Wed, 28 Oct 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा में करवाचौथ के लिए खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
स्कूल-कॉलेजों में बनेंगे उपभोक्ता क्लब, एनजीओ की मदद से चलेगा जागरूकता अभियान
उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्ययोजना लागू करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। त्योहारों की रौनक के बीच लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर नजर रखी जाएगी। खाद्य पदार्थों में मिलावट और घटिया गुणवत्ता की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाएगा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने खाद्य सुरक्षा वैन के माध्यम से नियमित जांच करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय बैठक में उपभोक्ता हितों की सुरक्षा और जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए तैयार कार्ययोजना पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इसे प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा।
उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता क्लब गठित किए जाएंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को अभियान में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि अभियान की शुरुआत अधिक जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्रों से की जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंच सके।
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार गतिविधियां धरातल पर उतारने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया। बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक करण ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, सीपीओ सुनील कुमार और एसीएलएम प्रिया चंदेल उपस्थित रहे।
--