फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New inventions should be focused on the individual, society, and the environment: Prof. Dipankar

व्यक्ति, समाज और पर्यावरण पर केंद्रित हों नए आविष्कार : प्रो दीपांकर

Sun, 01 Nov 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 01 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
New inventions should be focused on the individual, society, and the environment: Prof. Dipankar
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट चैतन्य के दूसरे दिन प्रतिभ
हमीरपुर। समाज की जरूरतों, मानव केंद्रित दृष्टिकोण और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर ही नवाचार और नए आविष्कार किए जाने चाहिएं। जिस समस्या के समाधान की समाज को अपेक्षा है, उसे पहचानकर ऐसे आविष्कार करने होंगे, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन

यह बात हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट चैतन्य-2026 के दूसरे दिन आईआईटी मंडी के सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स के प्रो. दीपांकर देब ने कही। उन्होंने बतौर मुख्य वक्ता व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए स्टार्टअप समाज और मानव केंद्रित होने चाहिए, ताकि सामाजिक उत्थान के साथ विकसित भारत का संकल्प भी पूरा हो सके। पर्यावरण संरक्षण को नजरअंदाज कर किए गए आविष्कार भी समाज के लिए घातक साबित हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक समस्याओं को चिह्नित कर उनके समाधान के लिए नए आविष्कार और स्टार्टअप विकसित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आईआईटी मंडी में संचालित सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स सहित अन्य स्टार्टअप की जानकारी भी साझा की। टेक फेस्ट के समन्वयक कृष कान्हा और अमन सिंह रणावत ने बताया कि दूसरे दिन डिजाइन, डिबेट और ई-स्पोर्ट्स के मुकाबले आयोजित किए गए।

इनमें तकनीकी विश्वविद्यालय के अलावा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला, एनआईटी हमीरपुर, राजकीय फार्मेसी कॉलेज कांगड़ा, एचआईटीई शाहपुर और फार्मेसी कॉलेज सुलह सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी प्रतिभा दिखा रहे हैं। पहली नवंबर को फेस्ट के अंतिम दिन विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed