फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sarvesh sharma drone project student injured hostel hamirpur

हिमाचल: सेना के लिए ड्रोन बनाने वाले सर्वेश हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरे, पीजीआई रेफर

Wed, 28 Oct 2026 02:42 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 28 Oct 2026 02:42 PM IST
सार

हमीरपुर के बहुतकनीकी संस्थान बडू के कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
sarvesh sharma drone project student injured hostel hamirpur
सर्वेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सेना के लिए ड्रोन विकसित करने वाले बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर बडू के छात्र सर्वेश शर्मा छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुई इस घटना में सर्वेश के टांग में कई फ्रैक्चर आए हैं और उनका जबड़ा भी टूट गया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। भोरंज के बाहनवी पंचायत निवासी सर्वेश कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पांचवें सत्र के छात्र हैं। उन्होंने करीब 87 हजार रुपये की लागत से ड्रोन तैयार किया है।

विज्ञापन


उनकी परियोजना का उद्देश्य सेना के लिए ड्रोन विकसित करना है। इस परियोजना के लिए सेना से सितंबर माह में 3.50 करोड़ रुपये की फंडिग मंजूर हुई है। फंडिग मंजूरी के बारे में इस साल 28 सितंबर को मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद वह चर्चा में आए। हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और सांसद अनुराग ठाकुर ने भी उन्हें सम्मानित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र के घायल होने और उनकी ड्रोन परियोजना के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में सर्वेश ने बताया कि वह कॉलेज से दोपहर के भोजन के लिए छात्रावास लौटे। वह अपने कमरे की बालकनी में रेलिंग पर बैठे थे और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। हालांकि, सर्वेश के कमरे में अंदर से कुंडी लगी थी। जहां वे नीचे गिरे, वह कच्ची मिट्टी थी, जिस कारण कुछ हद तक उसका बचाव हुआ। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि छात्र के बयान के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने मांगी थी जानकारी
घटना से एक दिन पहले मंगलवार को भारतीय सेना ने कॉलेज प्रबंधन को ईमेल भेजी थी। सेना ने सर्वेश शर्मा का पंजीकृत मोबाइल नंबर बंद होने पर उनका सक्रिय नंबर मांगा। कॉलेज ने सेना को वैकल्पिक नंबर दिया और सर्वेश को सूचित किया। प्राचार्य चंद्रशेखर ने बताया कि सर्वेश बुधवार को कॉलेज में आकर मिला और सेना को उसके नंबर की जानकारी दी गई थी।

छात्र का जबड़ा टूटा है और टांग में कई फ्रैक्चर है। जबड़े की सर्जरी के लिए पीजीआई रेफर किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर थी लेकिन जबड़े की सर्जरी जल्द करवाया जाना जरूरी है। - देशराज शर्मा एमएस मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed