{"_id":"6ae7a2a8b204c67f000e0a40","slug":"anesthesia-machine-out-of-order-at-nurpur-hospital-surgeries-halted-for-20-days-kangra-news-c-95-1-kng1037-264531-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर अस्पताल में एनेस्थीसिया मशीन खराब, 20 दिन से ऑपरेशन रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर अस्पताल में एनेस्थीसिया मशीन खराब, 20 दिन से ऑपरेशन रुके
Mon, 02 Nov 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर अस्पताल में खराब पड़ी एनैस्थिसिया की मशीन। जागरूक पाठक
जसूर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल नूरपुर में एनेस्थीसिया मशीन खराब पड़ी है। 20 दिनों से अस्पताल में सभी ऑपरेशन सेवाएं बंद हैं। इससे सिजेरियन प्रसव, सामान्य सर्जरी और हड्डियों के ऑपरेशन रुक गए हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ महिला चिकित्सक तैनात हैं। इसके बावजूद प्रसव के लिए महिलाओं को टांडा मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन सर्जरी और हड्डियों के ऑपरेशन होते हैं। यह अस्पताल पांच विधानसभा क्षेत्रों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देता है। वर्तमान मशीन काफी पुरानी हो चुकी है। इसके खराब कलपुर्जे बाजार में नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में मरम्मत के जरिए भी इसे चालू करना संभव नहीं है।
नई एनेस्थीसिया मशीन की लागत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। करीब तीन माह पहले अस्पताल की एक्सरे मशीन भी खराब हुई थी। नई एक्सरे मशीन मिलने में एक माह का समय लग गया था। अब एनेस्थीसिया मशीन ठप होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सामाजिक संगठनों ने सांसद से लगाई गुहार
व्यापार मंडल नूरपुर और जसूर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से 25 लाख रुपये की नई मशीन तुरंत उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रतिनिधियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से भी इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया है।
कंपनी के मेकेनिक ने अस्पताल की मशीन का निरीक्षण किया है। मशीन पुरानी होने और स्पेयर पार्ट्स न मिलने से उच्चाधिकारियों को नई मशीन के लिए पत्र लिखा गया है। नई मशीन उपलब्ध होने के बाद ही ऑपरेशन सेवाएं बहाल हो सकेंगी। -डॉ. अनुपमा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नूरपुर