फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners met with the DC and raised the issue of improving the condition of roads.

Kullu News: डीसी से मिले पेंशनर, सड़कों की हालत सुधारने का मुद्दा उठाया

Sat, 31 Oct 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pensioners met with the DC and raised the issue of improving the condition of roads.
उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, शीघ्र हल का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन जिला कुल्लू के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सम्मानित किया और पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने शीतला माता सरवरी से लोरन और लोरन मोड़ से सनातन धर्मसभा तक की सड़क की बदहाल स्थिति का मामला उठाया। उन्होंने सड़क और नालियों की खराब हालत बताई।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मौके पर निरीक्षण कर धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। फेडरेशन ने इन मार्गों पर नो पार्किंग जोन घोषित करने के आदेश जारी करने का भी आग्रह किया। उपायुक्त ने जल्द आदेश जारी करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने मार्ग को लंबीझोड़ नाले तक कुल्लू डिविजन में ही रखने की मांग की। इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल जिला कोष कार्यालय कुल्लू पहुंचा और डीटीओ से मिला।
विज्ञापन

उन्होंने पेंशनरों को ऑफलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। फेडरेशन ने जिला अस्पताल कुल्लू में चिकित्सा अधीक्षक से भी मुलाकात की। पेंशनरों के मेडिकल बिलों को सत्यापित करवाने में आ रही परेशानियों पर चर्चा की गई, जिस पर चिकित्सा अधीक्षक ने समाधान का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed